फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Musewala's mother Charan Kaur shared the moments spent with her son through a post

Ludhiana News: मूसेवाला की माता चरण कौर ने अपने बेटे के साथ बिताए पलों को पोस्ट के जरिये किया साझा

Tue, 07 Mar 2023 07:27 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Tue, 07 Mar 2023 07:27 AM IST
विज्ञापन
Musewala's mother Charan Kaur shared the moments spent with her son through a post
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मानसा। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की माता ने अपने बेटे को याद करते सोशल मीडिया पर भावुक होकर एक पोस्ट को शेयर किया है। इस पोस्ट में माता चरण कौर यहां अपने बेटे को याद कर रही हैं। साथ ही वह हर सप्ताह उनकी हवेली पर आने वाले लोगों का भी धन्यवाद करती हैं। करीब 10 महीने पहले बेटे को खो चुकी माता का कहना है कि सिद्धू के प्रशंसक देख उन्हें लड़ने की हिम्मत मिलती है।
माता चरण कौर ने पोस्ट में लिखा हैं कि आज वेहड़े में बैठे, घर के अंदर तुरदे, बापू नाल सलाहा करदे, मेरी गोदी विच सिर रखके सोंदे, नई बनाई तर्ज ते लिखितों नू सुनांदे, देरी तो घर आन ते मेरे कौलों गालियां खांदे, बापू तो रूसदे, अपने औजारां ते कपड़ा फेरदे, मैनूं सब करदे तुसी दिखदे हो शुभ।
विज्ञापन

घर आते हर समर्थक में आपके किसी और रूप में आकर हमें मिलने जैसा लगता है। आप सही कहते थे बेटा, आपके समर्थक आपको बहुत प्यार करते हैं, शुभ हम आपकी मौजूदगी को महसूस करते हैं और सभी समर्थकों का हमारा साथ देते रहने के लिए धन्यवाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि दो दिन पहले सिद्धू के पिता बलकौर सिंह ने बेटे की बरसी के समय से पहले मनाने की घोषणा की है। पिता का कहना हैं कि सिद्धू की बरसी पर उनके कई समर्थक पहुंच रहे हैं। आने वाले दिनों गर्मी बढ़ने वाली है। ऐसे में समर्थकों को कोई दिक्कत न हो, उसका ध्यान रखते ही बरसी 19 मार्च को रखी गई है।
चित्र 06 मानसा 01 सिद्दू मूसेवाला की माता की ओर से शेयर किया गया चित्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed