{"_id":"67519a06c68de8c961096a60","slug":"murder-of-ludhiana-youth-in-canada-gurassis-had-gone-on-study-visa-four-months-ago-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनाडा में पंजाबी युवक का मर्डर: चार महीने पहले स्टडी वीजा पर गया था गुरअसीस, साथी ने घोंप दिया चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनाडा में पंजाबी युवक का मर्डर: चार महीने पहले स्टडी वीजा पर गया था गुरअसीस, साथी ने घोंप दिया चाकू
Thu, 05 Dec 2024 05:48 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Thu, 05 Dec 2024 05:48 PM IST
सार
कनाडा में पंजाब के लुधियाना निवासी एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक चार महीने पहले ही कनाडा गया था। उसकी हत्या उसके साथ रहने वाले युवक ने की है।
विज्ञापन
कनाडा में युवक की हत्या।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कनाडा में पंजाब के युवक की हत्या हुई है। हत्या उसके साथ रहने वाले युवक ने की है। मृतक गुरअसीस सिंह लुधियाना का रहने वाला था और वह चार महीने पहले ही स्टडी वीजा पर कनाडा में पढ़ाई करने गया था। कनाडा गए गुरअसीस सिंह की ओंटारियो के सरनिया शहर में क्वीन स्ट्रीट में उसके किराये के घर में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
उसकी हत्या घर में ही किराये पर रहने वाले युवक ने की है। मृतक 22 वर्षीय गुरअसीस सिंह ने लुधियाना के बद्दोवाल में पंजाब कॉलेज ऑफ टेक्निकल एजुकेशन से स्नातक की पढ़ाई पूरी की थी। इसके बाद वह कनाडा के लैम्बटन कॉलेज से व्यवसाय में स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रहा था।
विज्ञापन
कनाडा में सरनिया पुलिस ने एक बयान में कहा कि आरोपी की पहचान 36 वर्षीय क्रॉसली हंटर के रूप में हुई है, जो सरनिया में 194 क्वीन स्ट्रीट में गुरअसीस सिंह के साथ एक ही कमरे में रहता था। किराये के घर पर रसोई में दोनों के बीच झगड़ा हुआ। आरोपी क्रॉसली ने गुरअसीस पर चाकू से कई वार कर दिए। वारदात से कुछ घंटे पहले मृतक ने अपने पिता से बात की थी और वह बहुत खुश था। लैंपटन कॉलेज की तरफ से गुरअसीस की हत्या पर गहरा शोक प्रकट कर श्रद्धांजलि भी दी गई है।
विज्ञापन