{"_id":"61fab2f74cda1218b5286b5f","slug":"munish-bansal-is-the-son-of-pawan-bansal-the-country-s-treasurer-and-former-railway-minister-of-all-india-congress-bernala-news-pkl4409356184","type":"story","status":"publish","title_hn":"आल इंडिया कांग्रेस के देश के कोषाध्यक्ष व पूर्व रेलवे मंत्री पवन बंसल के लडके हैं मुनीष बंसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आल इंडिया कांग्रेस के देश के कोषाध्यक्ष व पूर्व रेलवे मंत्री पवन बंसल के लडके हैं मुनीष बंसल
विज्ञापन
बरनाला। विधानसभा हलका बरनाला से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार मुनीष बंसल सीएम चरणजीत सिंह चन्नी से भी तीन गुना ज्यादा अमीर हैं। नामांकन पत्र भरने के समय दिए शपथ पत्र में मुनीष बंसल ने बताया है कि उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नही हैं। उनके पास 8 लाख 10 हजार रुपये के सोने के गहने, 19 लाख रुपये की चांदी व चल संपत्ति 4 करोड़ 36 लाख 65 हजार 187 रुपये है। इसके अलावा अचल संपत्ति 25 करोड़ 20 लाख रुपये है। साथ ही उन पर 3 करोड़ 17 लाख 62 हजार रुपये का कर्ज है। उनकी कुल संपत्ति 29 करोड़ 56 लाख 65 हजार 187 रुपये है।
इसी तरह उनकी पत्नी शायना बंसल के पास 6 करोड़ 10 लाख 92 हजार 692 रुपये की संपत्ति है। 7 करोड़ 50 लाख रुपये की अचल संपत्ति भी है। इसके साथ ही उनके पास 13 करोड़ 60 लाख 92 हजार 962 रुपये की जायदाद है। दोनों पति-पत्नी की कुल 43 करोड़ 17 लाख 58 हजार 149 रुपये के मालिक हैं। बता दें कि बरनाला से कांग्रेस के उम्मीदवार मुनीष बंसल ऑल इंडिया कांग्रेस के देश के कोषाध्यक्ष व पूर्व रेलवे मंत्री पवन बंसल के बेटे हैं।
सीएम चन्नी के पास है 7 करोड़ 97 लाख की संपत्ति
जबकि मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने दायर किए शपथ पत्र में बताया कि वह 7 करोड़ 97 लाख, 37 हजार 584 रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। उनकी पत्नी कमलजीत कौर भी 4 करोड़ 18 लाख 45 हजार रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री चन्नी व उसकी पत्नी कमलजीत कौर के पास फॉरच्यूनर गाड़ियां भी हैं। दोनों सोने के गहनों के शौकीन भी हैं। सीएम चन्नी के पास 250 ग्राम सोने के गहने हैं, जबकि उनकी पत्नी कमलजीत कौर के पास एक किलो 350 ग्राम सोने के गहने हैं। चन्नी के पास चार करोड़ से भी ज्यादा कीमत की रिहायशी जगह है, जबकि उनकी पत्नी के पास दो करोड़ 27 लाख 85 हजार रुपये की कीमत की रिहायशी जगह है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने अपने पास सिर्फ एक लाख 50 हजार रुपये की नकद राशि बताई की है और उनकी पत्नी के पास 50 हजार रुपये नकद हैं।