फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Municipal sanitation worker arrested with heroin

नगर निगम का सफाई कर्मचारी हेरोइन संग काबू

Fri, 15 Jan 2021 09:38 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 09:38 PM IST
विज्ञापन
Municipal sanitation worker arrested with heroin
लुधियाना। नगर निगम के सफाई कर्मचारी को थाना डिवीजन तीन पुलिस ने हेरोइन तस्करी के आरोप में माधोपुरी के पास नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से 12 ग्राम हेरोइन बरामद कर घाटी वाल्मीकि चौक निवासी उत्तम कुमार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर रछपाल कौर ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। वहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी खुद नशा करने का आदी है। आरोपी घोड़ा कालोनी इलाके से हेरोइन लेकर आगे सप्लाई करता था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी है कि वह किस व्यक्ति से हेरोइन लेकर आगे सप्लाई करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed