फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Muktsar Amritsar play Kabaddi final match

कबड्डी में मुक्तसर-अमृतसर के बीच फाइनल मुकाबला

Sun, 10 Nov 2013 10:40 PM IST
अमर उजाला,लुधियाना
अमर उजाला,लुधियाना Updated Sun, 10 Nov 2013 10:40 PM IST
विज्ञापन
Muktsar Amritsar play Kabaddi final match
लुधियाना। गुरु नानक देव स्टेडियम में चल रही स्वामी विवेकानंद पंजाब राज्य ग्रामीण खेलों में अंडर-16 (ब्याइज)के दूसरे दिन 400 मीटर की रिले दौड़ में गुरदासपुर के  खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक हासिल किया। कबड्डी के सेमीफाइनल मुकाबलों में मुक्तसर साहिब ने पटियाला को 41-21 से
विज्ञापन
पटकनी दी। जबकि अमृतसर ने गुरदासपुर को कड़े संघर्ष के बाद 43-41 अंकों से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

जालंधर के खिलाड़ी दूसरे और तरनतारन के खिलाड़ी तीसरे स्थान पर रहे। 1500 मीटर दौड़ में संगरूर के कमलदीप सिंह ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया जबकि तरनतारन के गुरप्रीत सिंह ने रजत एवं तरनतारन के धानी कश्यप ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

लॉग जंप प्रतियोगिता में संगरूर के प्रिंसदीप सिंह ने स्वर्ण, गुरदासपुर के मोहितपाल सिंह ने रजत एवं शहीद भगत सिंह नगर के गुलशन कुमार ने कांस्य पदक अपने नाम किया। डिस्कस थ्रो मुकाबले में पटियाला के हरदीप सिंह ने स्वर्ण, गुरदासपुर के गगनदीप सिह ने रजत एवं लुधियाना के हरप्रीत सिंह ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कबड्डी के सेमीफाइनल मुकाबलों में मुक्तसर साहिब ने पटियाला को 41-21 से पटकनी दी।

 जबकि अमृतसर ने गुरदासपुर को कड़े संघर्ष के बाद 43-41 अंकों से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया। बास्केटबाल मुकाबलाें में पटियाला ने बठिंडा को 52-44 अंकों से हराया और मुक्तसर ने जालंधर को 52-48 अंकों से, लुधियाना ने फाजिल्का को 47-14 अंकों से, संगरूर ने मानसा को 54-40 से मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। वेटलिफ्टिंग के 50 किलो वजन वर्ग में रोपड़ के गुरप्रीत ने स्वर्ण पदक, जालंधर के विकास ने रजत एवं शहीद भगत सिंह नगर के मंगल सिंह ने कांस्य पदक जीता। 56 किलो वजन में संगरूर के गगनदीप ने स्वर्ण, संगरूर के  अभिषेक ने रजत एवं कपूरथला के किलराजपाल सिंह ने कांस्य पदक जीता।


62 किलो में गुरदासपुर के कमलजीत ने स्वर्ण, कपूरथला के नवरूप ने रजत एवं अमृतसर के हरप्रीत ने कांस्य पदक जीता। 69 किलो वर्ग में संगरूर के रमनदीप ने स्वर्ण, गुरदासपुर के संजू ने रजत एवं जालंधर के गुरकीरत ने कांस्य पदक जीता। जूडो के 60 किलो भार वर्ग में गुरदासपुर के कर्मजीत सिंह ने स्वर्ण, लुधियाना के जतिन ने रजत एवं पठानकोट के पुनीत ने कांस्य पदक जीता। 66 किलो वर्ग में जालंधर के मनीष ने स्वर्ण, मोहाली के हर्षप्रीत ने रजत एवं लुधियाना के पुलकित ने कांस्य पदक जीता। 73 किलो वर्ग में बठिंडा के हर्षदीप ने स्वर्ण, अमृतसर के कर्मजीत ने रजत एवं पटियाला के कुलदीप ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed