फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Modi's rally

साठ दिन बाद लुधियाना में फिर गरजेंगे मोदी

Tue, 22 Apr 2014 07:23 PM IST
लुधियाना
लुधियाना Updated Tue, 22 Apr 2014 07:23 PM IST
विज्ञापन
Modi's rally
23 फरवरी को लुधियाना के जगरांव में फतेह रैली के ठीक साठ दिन बाद 25 अप्रैल को फिर से मोदी लुधियाना में गरजेंगे। पंजाब में चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में अकाली भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए नरेंद्र मोदी सूबे में ताबड़तोड़ रैलियां करेंगे। इस दिन मोदी लुधियाना के अलावा बठिंडा, होशियारपुर, पठानकोट और अमृतसर भी जाएंगे। मोदी की प्रस्तावित रैली के लिए अकाली भाजपा ने कमर कस ली है। रैली की तैयारियों के लिए गठबंधन पदाधिकारियों ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है।
विज्ञापन


भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने 25 फरवरी को जगरांव में रैली करके पंजाब में लोकसभा चुनावों का बिगुल फूंका था। सूबे में तीस अप्रैल को चुनाव होने जा रहे हैं। सूबे में इस बार अकाली भाजपा गठबंधन का काफी कड़ा मुकाबला है, एक तरफ कांग्रेस ने तमाम दिग्गज चुनाव मैदान में उतार कर गठबंधन की राह मुश्किल कर दी है। वहीं आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार भी जीत के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। ऐसे में गठबंधन को मोदी की ज्यादा जरूरत महसूस हो रही है। पहले केवल बठिंडा, होशियारपुर, पठानकोट और अमृतसर में मोदी के आने की चर्चा थी। लुधियाना संसदीय सीट पर भी चौकोना मुकाबला काफी कड़ा है। यहां पर शिअद भाजपा के संाझे उम्मीदवार मनप्रीत सिंह अयाली को कांग्रेस के सांसद रवनीत बिट्टू, आम आदमी पार्टी के एचएस फुलका और शिअद के बागी सिमरजीत सिंह बैंस से कड़ी चुनौती मिल रही है। लुधियाना में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के बाद राखी बिडला और गुल पनाग रोड शो करके एचएस फुलका के लिए प्रचार में जान फूं क चुके हैं।
विज्ञापन


उधर कांग्रेस के रवनीत बिट्टू के लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को बुलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। जबकि सिमरजीत सिंह बैंस अपने दम पर सबके लिए मुसीबत बने हुए हैं। ऐसे में अब अयाली के पक्ष में माहौल बनाने के लिए अकाली दल भाजपा ने भी तुरूप का पत्ता चला है। मोदी के पंजाब टूर में अचानक लुधियाना को शामिल किया गया है। हालांकि दो दिन पहले शिअद प्रधान एवं डिप्टी सीएम सुखबीर बादल भी दिन भर अयाली के पक्ष में मैराथन बैठकों के अलावा रैलियां करके गए हैं। लेकिन पार्टी को लगता है कि अंतिम दौर में मोदी की रैली से काफी कुछ पाया जा सकता है। भाजपा के मीडिया कनवीनर सुनील सिंगला का कहना है कि 25 अप्रैल को नरेंद्र मोदी की लुधियाना में रैली तय हो गई है। इस संबंध में जिला इकाई रैली की तैयारियों में जुट गई है। रैली की तैयारी के लिए केवल तीन दिन का वक्त ही बचा है। ऐसे में नेता दिन रात तैयारियों में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed