फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   letter to PM Modi on GST Fraud and GDP Growth Solutions

प्रधानमंत्री मोदी जी! बस एक ये बात मान जाइए, एक साल में जीडीपी 5 ट्रिलियन हो जाएगी

Thu, 18 Jun 2020 12:09 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, लुधियाना
अमर उजाला, लुधियाना Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 18 Jun 2020 12:09 PM IST
विज्ञापन
letter to PM Modi on GST Fraud and GDP Growth Solutions
प्रतीकात्मक तस्वीर

ऑल इंडस्ट्री एंड ट्रेड फोरम चेयरमैन बदीश जिंदल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर जीएसटी के नाम पर रोज हो रही अरबों की लूट का खुलासा किया है। साथ ही सुझाव दिया है कि अगर इस लूट को बंद करना है तो प्रत्येक राज्य में एक सचिव स्तर के अधिकारी की नियुक्ति की जाए और भ्रष्ट अधिकारियों से सुझाव की जगह कारोबारियों से राय ली जाए। अगर केंद्र सरकार दोनों बातें मानती है तो जीडीपी को पांच

विज्ञापन

ट्रिलियन डॉलर करने में एक साल ही लगेगा। जीएसटी भी एक साल में 12 लाख करोड़ से 24 लाख करोड़ हो जाएगा।

बदीश जिंदल ने बताया कि अधिकतर राज्यों में पेट्रोल डीजल और गाड़ियों को छोड़कर तीस फीसदी बिलिंग भी नहीं होती है। राज्य व अंतरराज्य स्तर पर पासर सक्रिय है, जोकि बिना बिल के माल को किसी भी जगह भेजते है। ज्यादातर राज्यों में भ्रष्ट अफसर बतौर पासर भूमिका अदा कर रहे है। जोकि दस हजार से लेकर पचास रुपये लेकर ट्रक को कही भी भेज सकते है। अगर कोई इन पासर के खिलाफ कोई आवाज उठाता है, तो उसे जेल भेज दिया जाता है या फिर मरवा ही दिया जाता है।
विज्ञापन


जीएसटी इनपुट में हर रोज अरबों रुपये का खेल हो रहा है। जिस वस्तु का बिल बच जाए इन बिलों को कुछ फीसदी लेकर बेच दिया जाता है। इस बिल को खरीदने वाला सरकार से पूरा रिफंड वसूल करता है। यही काम आयात और निर्यात में भी हो रहा है। उदाहरण के तौर पर 12 फीसदी वाले साइकिल के पुर्जे 28 फीसदी ऑटो पार्ट में दिखाकर सरकार से पूरा जीएसटी रिफंड लिया जाता है। कुछ भ्रष्ट ट्रांसपोर्ट ने हर राज्य में अपने जाली जीएसटी रजिस्ट्रेशन करवा रखा है, इसके आधार पर दो नंबर का माल कहीं भी भेजा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन घपलों को रोकने के लिए जीएसटी काउंसिल कई बार बदलाव कर चुकी है। इसमें शामिल ज्यादातर लोग राजनीतिक है, जिन्हें यह पता नहीं संशोधन की जगह भ्रष्ट अफसरों के चरित्र में बदलाव करना होगा। जीएसटी की चोरी पकड़ा कोई मुश्किल काम नहीं है, लेकिन अफसोस की बात है जीएसटी काउंसिल बुरी तरह से नाकाम साबित हुई है। सकल घरेलू उत्पाद 2.30 लाख बिलियन से ऊपर है, अंतरराष्ट्रीय कारोबार 59 लाख करोड़ से भी ज्यादा है। इसमें 35 लाख करोड़ का निर्यात होता है। इसके बावजूद देश की कुल कर आय 12 लाख करोड़ से कम होना संदेहास्पद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed