फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Mockdrill to check criminals in Ludhiana

लुधियाना में अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए मॉकड्रिल

Wed, 25 Aug 2021 10:45 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Mockdrill to check criminals in Ludhiana
लुधियाना। पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह के पदभार संभालने के बाद महानगर की कानून व्यवस्था को सुधारने के लिए अब लगातार अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए विभाग सख्ती कर रहा है। इसी के अंतर्गत पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह की अगुवाई में मंगलवार की देर रात को शहर में एक मॉकड्रिल की गई। इसमें दोनों ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर, दोनों महिला एडीसीपी, एसीपी, 24 थानों के एसएचओ, 14 यूनिट इंचार्ज के साथ साथ सभी चौकियों के प्रभारी मौजूद रहे। इसके साथ ही पीसीआर मोटरसाइकिल और पीसीआर कार भी इस माक ड्रिल के दौरान मौजूद रही।
विज्ञापन

माकड्रिल दुगरी के फेस वन स्थित मार्केट से शुरू की गई। इसका पहला प्वाइंट दरेसी रखा गया था। दूसरा प्वाइंट रेलवे स्टेशन था। रेलवे स्टेशन पर मॉकड्रिल खत्म की गई। इस दौरान जेसीपी सिटी दीपक पारिक और जेसीपी डॉ. सचिन गुप्ता के साथ साथ एडीसीपी वन डॉ. प्रज्ञा जैन, एडीसीपी हेड क्वार्टर अश्वनी गोतियाल मौजूद रहीं। इस दौरान दो टीमों का गठन किया गया और दोनों टीमों को दुगरी से अलग अलग रूट देकर दरेसी ग्राउंड पहुंचने की बात की गई।
विज्ञापन

पीसीआर टवेरा की गाड़ियां और थानों की गाड़ियां मेन रोड से होते हुए दरेसी पहुंचीं। पीसीआर मोटरसाइकिल को गिल रोड से दरेसी पहुंचे। जेसीपी दीपक पारिक और जेसीपी डॉ. सचिन गुप्ता ने बताया कि यह मॉक ड्रिल का मकसद सिर्फ इतना था कि एक तो लोगों में पुलिस का विश्वास बना रहे कि पुलिस किसी समय भी शहर के लोगों की सेवा के लिए हाजिर है और इसके साथ अपराधियों पर किसी समय भी शिकंजा कसा जा सकता है। कोई इमरजेंसी आ जाती है तो पुलिस इतनी दूरी का समय ज्यादा से ज्यादा 15 मिटन में पूरा कर सकती है। उन्होंने कहा कि पुलिस का एक ही मकसद है कि शहर को क्राइम फ्री सिटी बनाना। ताकि आम लोग आराम से रह सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार सौ से ज्यादा पुलिस मुलाजिमों ने मॉकड्रिल में लिया हिस्सा
इस मॉकड्रिल में चार सौ से ज्यादा पुलिस मुलाजिमों ने हिस्सा लिया। इसमें दो जेसीपी, दो एडीसीपी, चार एसीपी, 24 थानों के एसएचओ, 14 यूनिट इंचार्ज और पुलिस चौकियों के इंचार्ज शामिल थे। मॉकड्रिल में पीसीआर मोटरसाइकिल के साथ साथ साठ के करीब कारों का इस्तेमाल किया गया। पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह ने पूरी मॉकड्रिल पर निगरानी रखी थी।

शहर में फैली दहशत, लोगों ने जहन में उठे कई सवाल
दुगरी फेस वन मार्केट से मॉक ड्रिल की शुरुआत होनी थी। जिस कारण सारी पुलिस फोर्स वहां पहुंची था। वहां पुलिस फोर्स को देख इलाके में दहशत फैल गई कि कहीं कोई बड़ी वारदात हो गई है क्या? इसके साथ ही पुलिस जिन इलाकों से गुजर रही थी लोग यहीं सोच रहे थे कि कोई ऐसा व्यक्ति इलाके में घुस आया है जो पुलिस बड़ी मात्रा में छापामारी करने पहुंची है। उसके बाद पुलिस दरेसी पहुंची। पक्खोवाल रोड, बस स्टैंड से होते हुए भारत नगर चौक और जगरांव पुल से होते हुए यह सभी रेलवे स्टेशन रोड की तरफ पहुंच गए। वहां से किला मोहल्ला से होते हुए दरेसी ग्राऊंड में एक स्टाप पार किया। उसके बाद फिर से टीमें अलग अलग रास्ते से होते हुए टीमें रेलवे स्टेशन पहुंची। जहां जीआरपी और आरपीएफ के मुलाजिमों को साथ लेकर रेलवे स्टेशन की चेकिंग की गई। यहां मौजूद यात्रियों के सामान की चेकिंग की गई। उसके बाद पुलिस अधिकारियों ने रात करीब डेढ़ बजे मुलाजिमों को अपने अपने स्थान पर जाने की हिदायतें दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed