फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Mobile phone shot and looted in Ludhiana one accused arrested

लुधियाना में हवा में गोली चलाकर लूट ले गए मोबाइल, एक आरोपी गिरफ्तार

Sat, 29 May 2021 10:40 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
Mobile phone shot and looted in Ludhiana one accused arrested
लुधियाना। धांधरा रोड पर कुछ युवकों ने एक युवक के साथ मारपीट की और उसे धमकियां दी। इतना ही नहीं आरोपियों ने हवा में गोली चलाई और उसका मोबाइल लूट कर फरार हो गए। धांधरा रोड स्थित एसबीएस नगर की हैप्पी कालोनी निवासी गुरदीप सिंह ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस द्वारा मामले की जांच के बाद गुरदीप की शिकायत पर दुगरी स्थित लेबर कालोनी निवासी सुभाष शर्मा और निर्मल नगर राजन के साथ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी सुभाष को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी आरोपी अभी फरार हैं, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

सुभाष शर्मा द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक आरोपियों ने निर्मल नगर निवासी पवन कुमार के साथ मारपीट की थी। वह दोनों पक्षों में समझौते के लिए जा रहे थे। बाइपास रोड के पास पहुंचे तो आरोपियों ने उसे घेर लिया। आरोपियों ने उसे घेर कर गालियां दी और मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने हवा में गोली चलाकर उसके पास रखा मोबाइल लूट लिया और फरार हो गए। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed