फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   MLA Gogi meeting with municipal officials

विधायक गोगी बोले-पहले जैसे आदेश मिले वैसी कार्रवाई हुई, अब अफसरों को बदलना होगा काम का तरीका

Thu, 24 Mar 2022 05:36 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 05:36 PM IST
विज्ञापन
MLA Gogi meeting with municipal officials
लुधियाना। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद जहां सीएम भगवंत मान एक्शन में हैं, वहीं उनकी पार्टी का हर विधायक लगातार काम कर लोगों के दुख दूर करने की सोच रहा है। कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे भारत भूषण आशु को हराकर चुनाव जीतने वाले उनके पुराने साथी गुरप्रीत गोगी ने वीरवार को नगर निगम अधिकारियों के साथ जोन डी में मीटिंग की।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पहले जो हुआ, उनमें अधिकारियों का कसूर नहीं है, उन्हें जैसे आदेश मिलते थे, वह वैसे काम करते थे, लेकिन अब अधिकारियों को अपना काम करने का तरीका बदलना होगा। उन्होंने अधिकारियों से दो टूक कहा कि यह आम आदमी की सरकार है और आम आदमी से अधिकारी पूरे सम्मान के साथ पेश आएं। नगर निगम दफ्तर में आने वाले हर व्यक्ति का सम्मान होगा। अधिकारी किसी भी व्यक्ति के साथ दुर्व्यवहार नहीं करेंगे और सभी अधिकारियों को अब खुद फील्ड में उतरकर काम करना होगा।
विज्ञापन

नगर निगम जोन डी के मीटिंग हॉल में निगम कमिश्नर प्रदीप सभ्रवाल सहित तमाम अधिकारियों के साथ विधायक गुरप्रीत गोगी ने मीटिंग की। इस दौरान उन्होंने कहा कि रेहड़ी फड़ी वालों को काफी दिक्कत आ रही है। वह पर्ची कटवाकर बीच सड़क में रेहड़ी तो लगा लेते हैं, जिस कारण ट्रैफिक में भी बाधा आती है। उन्होंने निगम अधिकारियों को वेंडिंग जोन पर तत्काल काम शुरू करने के आदेश दिए। इसके साथ ही तहबजारी विभाग के अधिकारियों से कहा कि वह जल्दबाजी में कार्रवाई करने के बजाय पहले लोगों को समझाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर कोई कानून तोड़ता है तो उस पर कार्रवाई करें, जहां मंडी लगती है, वहां पार्किंग की व्यवस्था की जानी चाहिए। विधायक गोगी ने कहा कि बिल्डिंग ब्रांच के लिए वन टाइम सेटलमेंट पालिसी पर भी काम शुरू होगा और इसके साथ साथ नक्शे पास करने के लिए नियम सरल बनाएं जाए। ताकि लोग इधर-उधर जुगाड़ करने के बजाय सरकार को पैसा दे सके। सरकार ने जो रेट तय किए हैं, उसके हिसाब से कंपाउंड फीस ली जाए।
मीटिंग के दौरान विधायक गुरप्रीत गोगी ने कहा कि सैनिटेशन का काम भी ठीक नहीं है। अधिकारियों को इसके लिए सही तरीके से काम कराने का आदेश देने के साथ साथ उन्होंने कहा कि कूड़े के कांपेक्टर हल्की क्वालिटी के हैं, इसकी जांच कराई जाए और ग्रीन बेल्ट की हालत में भी सुधार करना होगा। न्याय के मंदिर कहे जाने वाले कोर्ट कांप्लेक्स से भी लोगों की शिकायतें आ रही है कि वहां पब्लिक प्लेस पर बनी शौचालय साफ नहीं रहते और जवाहर नगर कैंप में गंदा पानी आ रहा है, इसकी भी जांच कराने के आदेश जारी किए। स्लम एरिया में पीने के पानी व सीवरेज को अपग्रेड करें। फायर ब्रिगेड को अपग्रेड करने की जरूरत है।
विज्ञापन माफिया पर गोगी का निशाना, दोबारा री टेंडर करने के आदेश
गुरप्रीत गोगी ने कहा कि महानगर में विज्ञापन विभाग की शिकायतें हैं। उन्होंने कहा कि एक ही कंपनी को सारा ठेका दे रखा है। जिससे घपले होने के आसार ज्यादा हैं और इसके दोबारा से री टेंडर करवाएं और ऐसा प्लान बनाएं कि एक कंपनी तीन या चार बोर्ड से ज्यादा न ले पाए। इससे घपलेबाजी कम होगी और नगर निगम की आमदनी बढ़ेगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वर्कशॉप में जितने पुराने वाहन हैं, उन्हें बेचा जाना चाहिए, ताकि नए वाहन या फिर नई मशीनें खरीदी जा सके।

स्मार्ट सिटी रोड से प्रख्यात मल्हार रोड पर भी उन्होंने कहा कि जो पिलर छोटे बनाए गए हैं, उन्हें खत्म कर नेरो कर दिया जाए और एन्क्रोचमेंट खत्म करो। मल्हार रोड और सराभा नगर मार्केट को ठीक करने के लिए लोगों की राय लेंगे। मार्केट में जो फाउंटेन लगाया है, वह पार्किंग एरिया था। इस फाउंटेन को पार्क में शिफ्ट किया जाना चाहिए, ताकि लोगों को दिक्कत न आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed