{"_id":"0a34da2884a8c57c31cf259b770516d5","slug":"missing-child-s-dead-pipes-muktsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सप्ताह से लापता बच्चे का शव पाइप में मिला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सप्ताह से लापता बच्चे का शव पाइप में मिला
अमर उजाला, मुक्तसर
Updated Mon, 02 Dec 2013 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुक्तसर में एक सप्ताह पहले घर से घूमते हुए गुम हुए गांव भुट्टीवाला की ढाणी उदेकरणीया के जिमींदार जसकरन सिंह बराड़ के डेढ़ वर्षीय पुत्र एकम का शव सोमवार की देर शाम घर के निकट ही पानी की पाइप से बरामद हुआ।
शाम को पाइप से दुर्गंध आने पर जांच किए जाने पर शव के पाइप में होने का पता चला।
पिछले सोमवार को सुबह करीब दस बजे घर के पास से खेलते-खेलते एकम लापता हो गया था। एक सप्ताह तक उसका कुछ अता-पता नहीं चला। गुम हुआ एकम पुलिस तथा परिजनों के लिए पहेली बनकर रह गया था।
इन अनसुलझी पहेली को सुलझाने के लिए जहां परिजनों ने अपनी तरफ से एकम को ढूंढकर लाने वाले को दो लाख रुपये देने की घोषणा कर दी थी, वहीं पुलिस प्रशासन ने भी 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।
विज्ञापन
एक सप्ताह बाद सोमवार को देर शाम दुर्गंध उठने पर नहरी पानी की घर को आने वाली पाइप में ही बच्चे के फंसे होने की जानकारी लगी।
घटना की सूचना मिलते ही विभिन्न अधिकारियों समेत एसएसपी सुरजीत सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
घटना की गहनता के साथ छानबीन की जाएगी। इससे यह पता लगाया जाएगा कि बच्चे की मौत खेलते हुए पाइप में फंसने से हुई है या किसी ने जान-बूझकर उसे मारा है।