{"_id":"56eecb5b4f1c1ba334f14f00","slug":"mishappening-mishappening-in-bhatinda-roof-collapse-in-bhatinda","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से घर की छत उड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से घर की छत उड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
Updated Sun, 20 Mar 2016 09:40 PM IST
विज्ञापन
बठिंडा में मकान की छत गिरने से दो घायल हो गए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बठिंडा-मानसा नेशनल हाईवे पर स्थित एक घर में गैस सिलेंडर का ब्लास्ट होने से छत उड़ गई। इस दौरान पूर्ण सिंह और उसकी बेटी नीति को थोड़ी बहुत चोटें लगी हैं। उनको इलाज के लिए तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना के बाद न तो मौके पर पुलिस पहुंची और न ही मकान मालिक पहुंचे।
इस दौरान घायल हुए पूर्ण सिंह निवासी उत्तर प्रदेश ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ किराये पर बठिंडा-मानसा नेशनल हाईवे पर स्थित कांग्रेसी नेता सुखदेव सिंह चाहल के घर पर रहते हैं। शनिवार रात जब वह घर पर खाना बना रहे थे तो अचानक पांच किलो का छोटा गैस सिलेंडर का अचानक ब्लास्ट हो गया। इसमें उनके परिवार के अन्य सदस्य तो बाल-बाल बच गए, लेकिन वह और उनकी बेेटी उसकी चपेट में आ गए।
मकान मालिक कांग्रेसी नेता सुखदेव सिंह चाहल ने कहा कि उनको घटना के बारे में पता चला है, लेकिन वह कसी काम से बाहर आए हुए थे। उन्होंने उक्त पीड़ित परिवार की सहायता के लिए अपने बेटे को उनके पास भेज दिया था। उनका सिविल अस्पताल से इलाज करवाया जा रहा है। उनका कहना था कि गरीब परिवार को जिस प्रकार की भी सहायता की जरूरत होगी, वह करेंगे।