{"_id":"6310ece45828165a2d4ac4b1","slug":"minor-missing-from-abohar-recovered-from-ludhiana-station-ludhiana-news-pkl461106048","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबोहर से गायब नाबालिग लुधियाना स्टेशन से बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अबोहर से गायब नाबालिग लुधियाना स्टेशन से बरामद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। अबोहर के एक गांव से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब नाबालिग वीरवार को लुधियाना स्टेशन से बरामद हुई। उसे किसी युवक के साथ बैठे देखकर चाइल्ड हेल्पलाइन कर्मी को उनकी हरकतों पर शक हो गया। उसने नाबालिग से उसके माता-पिता के बारे में पूछा तो उसने सारी कहानी बयान कर दी। नाबालिग ने बताया कि आरोपी ने पहले उसे शादी का झांसा देकर घर से भगाया और फिर अपने साथ लुधियाना ले आया।
सूचना मिलते ही थाना जीआरपी मौके पर पहुंच गई। जीआरपी के एसएचओ जसकरण सिंह ने अबोहर पुलिस से संपर्क किया तो पता चला कि आरोपी लवप्रीत सिंह बीती 30 अगस्त को नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगा ले गया था, जिसके बाद नाबालिग के पिता ने अबोहर पुलिस को अपनी शिकायत दर्ज करवाई थी। अबोहर पुलिस से मामले की जानकारी लेने के बाद जीआरपी ने आरोपी को काबू कर लिया और नाबालिग को मेडिकल के बाद बाल भलाई आश्रम भेज दिया।