फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   minor girl climbed foot over bridge to jump in front of train in Ludhiana

Ludhiana: आत्महत्या के लिए रेलवे ब्रिज पर चढ़ी थी नाबालिग, रेलवे कर्मियों ने बचाई जान... अब मिला सम्मान

Fri, 21 Jun 2024 05:19 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 21 Jun 2024 05:19 PM IST
सार

पुल के नीचे खड़े स्थानीय अधिकारियों ने नाबालिग को काफी समझाया, लेकिन वह पुल से नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई। जीआरपी और टिकट चेकरों ने सीढ़ी लगाकर लड़की को नीचे उतारने के लिए हाथ आगे बढ़ाए तो वह और आगे की तरफ खिसक गई। वह पुल से गिरकर चोटिल न हो जाए, इससे बचने के लिए पुल के नीचे गद्दे बिछा दिए गए।

विज्ञापन
minor girl climbed foot over bridge to jump in front of train in Ludhiana
पुल पर चढ़ी लड़की। - फोटो : संवाद

विस्तार

लुधियाना स्टेशन पर एक नाबालिग लड़की ट्रेन के आगे कूदने के लिए फुटओवर ब्रिज पर चढ़ गई और पुल की रेलिंग पार करके नीचे गर्डर पर जाकर छिप गई थी। वह ट्रेन आने का इंतजार कर रही थी कि तभी उसपर यात्रियों की नजर पड़ गई। नाबालिग को फुटओवर ब्रिज के नीचे छिपी देख यात्रियों ने शोर मचा दिया। रेल कर्मियों ने तत्परता दिखाकर उसे बचा लिया था। फिरोजपुर रेलवे डिवीजन ने नाबालिग की जान बचाने वाले रेल कर्मियों को प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


नाबालिग लड़की के फुटओवर ब्रिज पर चढ़ने की खबर सुन देखते ही देखते प्लेटफाॅर्म पर यात्रियों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पाकर जीआरपी, आरपीएफ और स्थानीय अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद नाबालिगा को पुल से नीचे उतारने की कोशिशें शुरू हुई। एहतियात के तौर पर ओएचई (ओवर हेड इलेक्ट्रीसिटी) की पावर सप्लाई बंद कर दी गई और प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर ट्रेनों को आवाजाही को रोक दिया गया। किसी भी किस्म की आपात स्थिति से निपटने के लिए डॉक्टरों की टीम भी बुलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुल के नीचे खड़े स्थानीय अधिकारियों ने नाबालिग को काफी समझाया, लेकिन वह पुल से नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई। जीआरपी और टिकट चेकरों ने सीढ़ी लगाकर लड़की को नीचे उतारने के लिए हाथ आगे बढ़ाए तो वह और आगे की तरफ खिसक गई। वह पुल से गिरकर चोटिल न हो जाए, इससे बचने के लिए पुल के नीचे गद्दे बिछा दिए गए। अभी नाबालिग को नीचे उतारने की कोशिशें चल ही रहीं थी कि वह पुल के नीचे गर्डर पर बैठे-बैठे बेसुध हो गई।

रेलवे कर्मियों ने तुरंत मोटे कपड़े की तिरपाल मंगवाई और तिरपाल खोलकर पुल के नीचे खड़े हो गए। इसके बाद जीआरपी और आरपीएफ ने पुल के नीचे डबल सीढ़ी लगाई और बेसुध पड़ी नाबालिग की कमर पर रस्सी बांधकर उसे पुल से ऊपर खींच लिया। इस तरह से करीब एक घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर नाबालिग को पुल से नीचे उतारने के बाद अस्पताल पहुंचाया गया। सिविल अस्पताल पहुंची नाबालिग की मां सुनीता ने बताया कि वह अपनी बेटी और 3 बेटों के साथ एक महीना पहले बिहार से लुधियाना आई थी। वहीं, कुछ यात्रियों का कहना था कि पुल पर सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं था। जगह-जगह पर सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद जीआरपी या आरपीएफ को इसकी भनक नहीं लग पाई। अगर यात्री शोर न मचाते तो नाबालिग की जान जा सकती थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed