फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Minor Commit Suicide in Ludhiana

Ludhiana: तबीयत खराब है, कहकर फैक्टरी से घर गया 17 साल का सचिन, फंदा लगाकर दे दी जान

Sat, 12 Oct 2024 12:59 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 12 Oct 2024 12:59 PM IST
सार

सचिन मूल रुप से उत्तरप्रदेश के जिला हरदोई स्थित गांव कमलापुर का रहने वाला है। वह करीब तीन साल पहले अपने भाई के पास गांव से लुधियाना आ गया था और यहीं काम करता था।   

विज्ञापन
Minor Commit Suicide in Ludhiana
युवक ने दी जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लुधियाना में कंगनवाल के मक्कड़ कालोनी इलाके में रहने वाले सचिन कुमार (17) ने शुक्रवार की रात को संदिग्ध हालात में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना का पता उस समय चला जब सचिन का भाई काम पर से घर लौटा। 
विज्ञापन


दरवाजा अंदर से बंद था। उसने ईटें मार-मार कर दरवाजा खोला तो अंदर सचिन का शव लटक रहा था। उसके शोर मचाने पर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना साहनेवाल के अधीन आने वाली चौकी कंगनवाल की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद शव का पोस्टमार्टम करा शव परिवार को सौंप दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सचिन मूल रुप से उत्तरप्रदेश के जिला हरदोई स्थित गांव कमलापुर का रहने वाला है। वह करीब तीन साल पहले अपने भाई के पास गांव से लुधियाना आ गया था और यहीं काम करता था। वह ढंढारी इलाके में साइकिल पार्ट्स बनाने वाली फैक्टरी में काम करता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार की शाम को उसने फैक्टरी में बताया कि उसकी तबीयत खराब है तो वह काम नहीं कर पा रहा तो वह घर चला आया। कुछ समय बाद उसने फंदा लगाकर जान दे दी। जब उसका भाई सूरज फैक्टरी से घर लौटा तो कमरा अंदर से बंद था। काफी समय तक खटखटाने के बाद भी जब सचिन ने कमरा नहीं खोला तो सूरज ने दरवाजा किसी तरह से तोड़ दिया। जब अंदर देखा तो शव लटक रहा था। चौकी कंगनवाल के इंचार्ज एएसआई मेवा सिंह ने बताया कि सचिन के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वह किसी बात को लेकर परेशान थआ या किस कारण उसने आत्महत्या की है अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed