फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   meeting, smart city diresctors meeting in ludhiana, ludhiana meeting

स्मार्ट बनने की दिशा में लुधियाना ने बढ़ाए कदम

Tue, 31 May 2016 09:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Tue, 31 May 2016 09:55 PM IST
विज्ञापन
meeting, smart city diresctors meeting in ludhiana, ludhiana meeting
लुधियाना को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए बोर्ड आफ डायरेक्टर्स की पहली बैठक को संबोधित करते चीफ सेक्रेटरी पंजाब सर्वेश कौशल। - फोटो : अमर उजाला
स्मार्ट सिटी की पहली सूूची में जगह पाने वाले लुधियाना ने स्मार्ट बनने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है। इस प्रोजेक्ट को अमलीजामा पहनाने के लिए बनी कंपनी लुधियाना स्मार्ट सिटी लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मंगलवार को सर्किट हाउस में पहली बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता पंजाब के चीफ सेक्रेटरी सर्वेश कौशल ने की। 
विज्ञापन


चीफ सेक्रेटरी ने कहा कि पांच साल के इस प्रोजेक्ट के तहत लुधियाना को देश का स्मार्ट शहर बना दिया जाएगा। सारा काम तय वक्त में पूरा कर लिया जाएगा। सूबा सरकार भी अपने हिस्से की पचास फीसदी ग्रांट शीघ्र ही जारी करेगी।
विज्ञापन


चीफ सेक्रेटरी बोले कि चार माह में विकास का खाका तैयार कर लिया जाएगा, उसी के मुताबिक सिलसिलेवार विकास कार्य शुरू किए जाएंगे। इसके अलावा स्पेशल परपज व्हीकल (एसपीवी) बनाकर अन्य संसाधन जुटाने का भी प्रयास किया जाएगा। चीफ सेक्रेटरी की चेयरमैनशिप में बनी स्मार्ट सिटी लिमिटेड में मेयर लुधियाना, डीसी और निगम आयुक्त शामिल है। इसे चलाने के लिए अगले साठ दिन के भीतर चीफ एग्जीक्यूटिव अफसर (सीईओ) नियुक्त किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत एरिया बेस्ड डेवलपमेंट और पेन सिटी डेवलपमेंट दो आधार पर विकास किया जाएगा। एरिया बेस्ड में चुने हुए इलाके को विकसित किया जाएगा। लुधियाना में फिरोजपुर रोड का इलाका इसके लिए चुना गया है। 

चीफ सेक्रेटरी ने कहा कि एरिया बेस्ड डेवलपमेंट में लैंडस्केप सुधार, पानी बचाने के उपाय, ट्रैफिक मैनेजमेंट, प्रदूषण मुक्त वातावरण, साइकिल वे के अलावा घुमारमंडी को व्हीकल फ्री जोन बनाना, स्टार्म वाटर ड्रेनेज, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, सावधानी और सुरक्षा इत्यादि शामिल है। पेन सिटी परियोजना के तहत सारे शहर में जीपीएस वाले ई रिक्शा, किराए पर साइकिल उपलब्ध कराना इत्यादि प्रोग्राम शुरू किए जाएंगे।

इसके अलावा बीआरटीएस और स्मार्ट बस स्टॉप भी बनाए जाएंगे। बरसाती पानी के निकास का इंतजाम करना, खुली जगहों का सही उपयोग करना, सोलर ऊर्जा को बढ़ावा देना और बरसाती पानी का दोबारा उपयोग करना इत्यादि कई मोर्चों पर एक साथ काम किया जाएगा।


बैठक में योजना बोर्ड के वाइस चेयरमैन प्रो. राजिंदर भंडारी, स्थानीय निकाय विभाग के सचिव विकास प्रताप, जेएम बालामुरुगन, मेयर हरचरण सिंह गोहलवड़िया, डीसी रवि भगत, पुलिस कमिश्नर जतिंदर सिंह औलख, निगम आयुक्त घनश्याम थोरी और एडीसी अपनीत रियात समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed