{"_id":"5704f2a04f1c1b0152c81103","slug":"max-hospital-police-case-dispute-meet-dc-bathinda","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी को मिले मृतक के परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी को मिले मृतक के परिजन
ब्यूरो, अमर उजाला/बठिंडा
Updated Wed, 06 Apr 2016 04:57 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय मैक्स अस्पताल के डॉक्टर पर कार्रवाई करने के लिए मृतक हरबंस सिंह के परिजन बुधवार को डिप्टी कमिश्नर डॉ. बसंत गर्ग को मिले।
उन्होंने उन्हें अपनी मांगों के बारे में एक मांग पत्र भी सौंपा। इसके अलावा पुलिस ने मैक्स अस्पताल के बाहर जीटी रोड पर धरना दे रहे प्रदर्शनकारियों में से छह लोगों और अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उनकी पहचान किरणजीत सिंह गहरी, जगदीप गहरी, तरसेम गिल, मास्टर गोबिंद, स्वर्णा देवी और डॉ. जगमेल सिंह निवासी बठिंडा के तौर पर हुई है।
मृतक हरबंस सिंह के बेटे जसकरण सिंह ने आरोप लगाया कि मैक्स अस्पताल के डॉक्टर मनोज मांझी की वजह से उसके पिता की मौत हुई है। इसको लेकर वह अन्य जत्थेबंदियों के साथ मिलकर अस्पताल के डॉक्टर के खिलाफ धरना दे रहे थे, लेकिन पुलिस ने लाठीचार्ज कर उनको खदेड़ दिया। इस दौरान करीब छह लोगों और उनके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। उन्होंने डिप्टी कमिश्नर बठिंडा को सौंपे मांग पत्र में मांग की है कि अस्पताल के डाक्टर खिलाफ कार्रवाई की जाए। पुलिस की ओर से दर्ज किया गया मामला रद्द किया जाए और उनके परिवार को मुआवजा दिया जाए ।
इस मौके उनके साथ डीटीएफ यूनियन, जमहूरी अधिकार सभाएं ईजीएस, एसटीआर यूनियन के अलावा अन्य यूनियनों के प्रतिनिधि मौजूद थे। पुलिस ने उक्त छह लोगों पर भड़काऊ भाषण देकर लोगों को भड़काने और डॉक्टर से मोटी रकम हासिल करने के लालच के लिए धरना लगाकर आवाजाही रोकने के आरोप में मामला दर्ज किया है। लोजपा अध्यक्ष किरणजीत सिंह गहरी को गिरफ्तार किया है।