फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Married lady killed in Khanna

खन्ना में विवाहिता की हत्या

Fri, 11 Oct 2013 09:49 PM IST
अमर उजाला,खन्ना (लुधियाना)
अमर उजाला,खन्ना (लुधियाना) Updated Fri, 11 Oct 2013 09:49 PM IST
विज्ञापन
Married lady killed in Khanna
लुधियाना के खन्ना में शुक्रवार सुबह बैंक कालोनी इलाके में एक विवाहिता का शव मिला। उसके गले में चुन्नी लिपट रही थी। इससे लगता है कि उसकी किसी ने गला दबा कर हत्या की है।
विज्ञापन


विवाहिता की पहचान तीस वर्षीय पुष्पा रानी के तौर पर हुई है। वह पीरखाना रोड की रहने वाली थी। वह लोगों के घरों में सफाई और बर्तन साफ करने का काम करती थी।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही थाना सिटी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 थाना प्रभारी हरजिंदर सिंह का कहना है कि बैंक कालोनी से सुबह किसी ने सूचित किया कि पुष्पा रानी का शव गली में पड़ा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

मृतका के पति अरविंद कुमार ने पुलिस को बताया कि वीरवार देर शाम वह जब अपने काम से लौटा तो देखा कि पत्नी अपना काम खत्म कर घर वापस नहीं आई। उसने काफी तलाश की। सुबह पता चला कि जहां पर वह काम करती थी, उसी घर के पास किसी ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

अरविंद के चार पुत्र हैं। सब से बड़ा दस साल का है। वह मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता है। परिवार बड़ा होने के कारण पत्नी भी घर-घर जाकर लोगों के बर्तन साफ करती थी।


पिछले पांच साल से खन्ना के पीरखना रोड इलाके में यह परिवार किराये पर रह रहा है। एसएचओ हरजिंदर सिंह ने कहा कि फिलहाल अरविंद की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed