फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Marriage Palace shootout: LOC issued against four people, including notorious Shubham Mota

मैरिज पैलेस गोलीकांड: कुख्यात शुभम मोटा सहित चार के खिलाफ एलओसी जारी

Fri, 12 Dec 2025 07:31 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 07:31 PM IST
विज्ञापन
Marriage Palace shootout: LOC issued against four people, including notorious Shubham Mota
-पंजाब छोड़ने की आशंका, पुलिस दे रही दबिश
विज्ञापन

---
लुधियाना। पक्खोवाल रोड स्थित बाठ कैसल मैरिज पैलेस में 30 नवंबर को ठेकेदार वरिंदर कपूर की शादी के दौरान हुई गोलीबारी के मुख्य आरोपी शुभम अरोड़ा उर्फ शुभम मोटा का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। कई दिन बीत जाने के बावजूद कमिश्नरेट पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस को आशंका है कि शुभम मोटा अपने साथियों राघव टंडन, युवराज और अंकुर पापड़ी के साथ पंजाब छोड़ चुका है और विदेश भागने की फिराक में है। इसी कारण चारों आरोपियों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी कर दिया गया है ताकि उनका देश से बाहर जाना रोका जा सके।
मामले में मुख्य आरोपियों में शामिल अंकुर लुधियाना, जेके डावर और उसके साथी कमल गुंबर को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। मैरिज पैलेस के सिक्योरिटी गार्ड और आरोपियों को पनाह देने वालों को भी हिरासत में लिया गया है। आरोपी जेके डावर का डीएमसी अस्पताल में इलाज चल रहा है और हालत सामान्य होते ही उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस के अनुसार, गोलीबारी में इस्तेमाल रिवॉल्वर जेके डावर की थी, जिसे कमल गुंबर ने घटना के बाद साफ कर उसके घर में छिपा दिया था।
विज्ञापन

सट्टे के पैसे को लेकर थी पुरानी रंजिश
पुलिस जांच में सामने आया है कि शुभम मोटा और अंकुर लुधियाना के बीच सट्टे के पैसों को लेकर पुरानी रंजिश थी। पहले भी दोनों गुटों में सुभाणी बिल्डिंग इलाके में फायरिंग हो चुकी थी। शादी समारोह में दोनों आमने-सामने आ गए और विवाद बढ़ते ही गोलियां चल गईं, जिसमें वासु चोपड़ा और उसकी मौसी की मौत हो गई थी। डीसीपी रूरल जसकिरणजीत सिंह तेजा ने बताया कि शुभम मोटा पर पहले से करीब 18 मामले दर्ज हैं और उसकी तलाश में लगातार छापेमारी जारी है। पुलिस ने उन लोगों की भी पहचान की है जो शादी समारोह में आरोपियों के साथ मौजूद थे। वहीं, ठेकेदार वरिंदर कपूर को भी इस मामले में नामजद किया गया है, क्योंकि वह दोनों पक्षों की दुश्मनी जानता था, फिर भी दोनों को न्योता भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed