फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Marriage Palace seal of former Akali MLA in bathinda

पूर्व अकाली विधायक का मैरिज पैलेस सील

Sat, 29 Aug 2020 07:18 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 07:18 PM IST
विज्ञापन
Marriage Palace seal of former Akali MLA in bathinda
शिरोमणि अकाली दल बादल के पूर्व विधायक सरूप चंद सिंगला के मैरिज पैलेस को नगर निगम ने शनिवार को सील कर दिया। निगम ने दो अन्य पैलेस भी सील किए है। निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल का कहना है तीनों पैलेस अवैध तौर पर चलाए जा रहे थे। इनके मालिकों ने कोई भी एनओसी प्राप्त नहीं किया था। दूसरी तरफ पूर्व विधायक सरूप चंद सिंगला ने आरोप लगाया वित्त मंत्री मनप्रीत बादल के रिश्तेदार जोजो ने राजनीतिक रंजिशन पैलेस को सील कराया है।
विज्ञापन

बठिंडा-बरनाला नेशनल हाईवे स्थित जीत मैरिज पैलेस पर शनिवार शाम को निगम के टैक्स शाखा के अधिकारी पुलिस के साथ पहुंचे। टीम ने सुरक्षा कर्मी को पैलेस के अवैध होने के बारे में बताते हुए सील कर दिया। इस के अलावा निगम अधिकारियों ने स्काईलैंड समेत किंगफिशर पैलेस को भी एनओसी न होने सील कर दिया। निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल ने बताया सील किए गए तीनों पैलेसों के मालिका के एनओसी नहीं थी। इस पर तीनों पैलेस सील किए गए। उन्होंने कहा शहर में अवैध रूप से कोई भी पैलेस चलता मिला तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि जीत पैलेस में में शिअद की बठिंडा से सांसद एवं केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल समेत सांसद सुखबीर बादल अपनी सरकार के समय एवं कांग्रेस सरकार बनने के बाद भी बैठक करते रहे हैं।
विज्ञापन

सियासी रंजिश में सील किया पैलेस: सिंगला
पूर्व विधायक सरूप चंद सिंगला का कहना है कि पिछले कुछ समय से शहर अंदर चल रहे अवैध निर्माण का मसला उठाते रहे है। कई इमारतें कांग्रेस के मंत्री एवं उसके रिश्तेदार की शह पर अवैध तौर पर बनाई गईं हैं। उन्होंने आरोप लगाया राजनीतिक रंजिशन उनके पैलेस को सील किया गया। पूर्व विधायक ने कहा कि एनओसी लेने संबंधी उन्होंने नियमों के अनुसार आवेदन किया है। इसके बावजूद उनके पैलेस को सील किया गया। वहीं वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के रिश्तेदार जयजीत सिंह जोहल उर्फ जोजो ने कहा कि पूर्व विधायक की ओर से उन पर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद है। निगम अधिकारियों ने नियमों के तहत ही मैरिज पैलेसों पर कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed