{"_id":"6db48069a38307eef3c099a612ae7420","slug":"mansa-akali-sarpanch-create-fake-resignation-rlla","type":"story","status":"publish","title_hn":"रल्ला के अकाली सरपंच का जाली इस्तीफा बनाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रल्ला के अकाली सरपंच का जाली इस्तीफा बनाया
अमर उजाला, मानसा
Updated Sun, 12 Jan 2014 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव रल्ला के अकाली सरपंच सेवक सिंह का बीडीपीओ के जाली दस्तखत करके डिवीजनल डायरेक्टर के जरिए इस्तीफा दिलाने की साजिश रची गई।
गांव रल्ला के पूर्व सरपंच व उनके एक साथी समेत थाना जोगा की पुलिस ने फिरोजपुर के डिवीजनल डिप्टी डायरेक्टर और सुपरिंटेंडेंट के खिलाफ मामला दर्ज करके पूर्व सरपंच और उसके एक साथी को काबू कर लिया गया है।
डिप्टी डायरेक्टर और सुपरिंटेंडेंट की गिरफ्तारी के लिए जोगा पुलिस फिरोजपुर रवाना हो गई है।
जानकारी के अनुसार गांव सरपंच अवतार सिंह तोती और उसके साथी कुलदीप सिंह वासी रल्ला ने 13 अक्तूबर 2013 को अकाली सरपंच सेवक सिंह का बीडीपीओ बलजिंदर सिंह के फर्जी दस्तखत करके इस्तीफा डिवीजनल डायरेक्टर के पास भेज दिया।
जब उन्होंने पड़ताल की तो सामने आया कि अवतार सिंह व कुलदीप सिंह ने डिवीजनल डायरेक्टर फिरोजपुर और सुपरिंटेंडेंट के साथ मिलकर बिना किसी जांच के इस्तीफा मंजूर कर लिया।
विज्ञापन
पता चला कि उक्त अधिकारी भी सरपंच की साजिश में शामिल हैं। सरपंच सेवक सिंह ने बताया कि इससे पहले भी उनको गुरसेवक सिंह और सेवक सिंह दो नामों के फर्जी मामले में उलझाने की कोशिश की।
सरपंच सेवक सिंह और पूर्व पार्षद बलविंदर सिंह काका ने बताया कि यह एक गिरोह है और लोगों की करोड़ों रुपये की जमीनें फर्जी कागज तैयार करके बेच चुका है। यह सब सरपंची हासिल करने के लिए किया गया।
पुलिस ने शिकायत में पाया गया कि सरपंच सेवक सिंह के खिलाफ धक्केशाही की जा रही है। पड़ताल के बाद संबधित विभाग के अधिकारियों ने सरपंच की बहाली कर दी।
थाना जोगा की पुलिस ने डिवीजनल डिप्टी डायरेक्ट फिरोजपुर पूर्ण चंद, सुपरिंटेंडेंट हरजीत सिंह, पूर्व सरपंच रल्ला अवतार सिंह तोती और कुलदीप सिंह वासी रल्ला के खिलाफ मामला दर्ज करके अवतार सिंह और कुलदीप सिंह को काबू कर लिया है।
डायरेक्टर पूर्ण चंद और सुपरिंटेंडेंट हरजीत सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।