फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   man in Ludhiana ended his life by due to family dispute

ससुरालियों की प्रताड़ना और पत्नी के अवैध संबंध: तंग युवक ने दी जान, वीडियो और सुसाइड नोट में खोले राज

Thu, 24 Sep 2026 04:00 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Published by: Nivedita Updated Thu, 24 Sep 2026 04:00 PM IST
सार

विजय के भाई अजय पठानिया ने बताया कि उसके भाई की शादी 9 वर्ष पहले हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उसका पत्नी के साथ विवाद हो गया था। ससुराल वाले उसे लगातार किसी न किसी बात को लेकर परेशान करते थे।

विज्ञापन
man in Ludhiana ended his life by due to family dispute
मृतक विजय - फोटो : संवाद

विस्तार

लुधियाना के हैबोवाल इलाके में एक व्यक्ति ने पारिवारिक क्लेश के कारण जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। आत्महत्या से पहले पीड़ित ने तीन मिनट 43 सेकेंड का एक वीडियो रिकार्ड किया और सुसाइड नोट भी छोड़ा। इसमें उसने अपनी पत्नी के अवैध संबंधों के साथ साथ ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। 
विज्ञापन


मृतक की पहचान हैबोवाल के केहर सिंह नगर निवासी विजय कुमार पठानिया के रूप में हुई है। घटना का पता चलते ही उसके परिवार वाले उसे सिविल अस्पताल इलाज के लिए लेकर पहुंचे। उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे निजी अस्पताल रेफर कर दिया जहां विजय की मौत हो गई।
विज्ञापन




विजय के भाई अजय पठानिया ने बताया कि उसके भाई की शादी 9 वर्ष पहले हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उसका पत्नी के साथ विवाद हो गया था। ससुराल वाले उसे लगातार किसी न किसी बात को लेकर परेशान करते थे। अजय ने आरोप लगाया कि उसके भाई विजय की पत्नी के अपने ही किसी रिश्तेदार के साथ अवैध संबंध थे। विजय को इसका पता चल गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अजय ने आरोप लगाया कि पत्नी तो सुधरी नहीं साथ ही उसके परिवार वाले भी विजय को परेशान करते थे। विजय का साला और उसके घर के बाकी सदस्य रोजाना किसी न किसी बात को लेकर परेशान करते थे। अजय के मुताबिक विजय की पत्नी बच्चों को साथ लेकर चली गई थी और उसे बच्चों से मिलने भी नहीं देती थी। घटना के ठीक एक दिन पहले वह अपने बच्चों से मिलने गया था। वहां ससुरालियों से बहस होने के पश्चात उसे जबरन वापस लौटा दिया गया। 


इसके बाद वह हैबोवाल स्थित अपने किराए के आवास पर वापस आ गया। वह काफी परेशान था और उसने आरोपियों से तंग आकर जहरीला पदार्थ निगल आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले उसने एक सुसाइड नोट तैयार किया और फिर वीडियो रिकार्डिंग की। इसमें उसने पत्नी के अवैध संबंधों के साथ साथ ससुराल वालों पर परेशान करने के आरोप लगाए। थाना हैबोवाल की पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed