{"_id":"66e162581852abd0eb0d0280","slug":"man-died-in-accident-in-ludhiana-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana: सैर कर रहे दंपती को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, पति की अस्पताल में मौत, पत्नी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana: सैर कर रहे दंपती को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, पति की अस्पताल में मौत, पत्नी घायल
Wed, 11 Sep 2024 02:57 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 11 Sep 2024 02:57 PM IST
सार
अवतार सिंह अपनी पत्नी सिमरनजीत कौर और उसकी बहन के साथ सुबह सैर करने के लिए रायकोट रोड पर सड़क से कच्चे रास्ते जा रहा था। तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सड़क हादसा।
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
रायकोट रोड पर सैर कर रहे दंपती को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दंपती गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को पहले जगरांव के प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया जहां से गंभीर हालत में युवक को लुधियाना रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मृतक की पहचान अवतार सिंह उर्फ अभिजोत सिंह के रूप में हुई है। थाना सिटी की पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना सिटी के एएसआई राजदीप सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला सिमरनजीत कौर निवासी गांव कोकरी मोगा ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति के साथ मायके जगरांव आई हुई थी। वह अपनी बहन और पति के साथ सुबह सैर करने के लिए रायकोट रोड पर सड़क से कच्चे रास्ते जा रही थी।
विज्ञापन
इसी दौरान पीछे से आए एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनको टक्कर मार दी, जिससे उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे भी कुछ चोटें आईं। पति को पहले जगरांव के कल्याणी अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे लुधियाना रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसके पति ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी अज्ञात ट्रक चालक पर मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस रायकोट रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है। जल्द ही आरोपी ट्रक ड्राइवर को पकड़ लिया जाएगा।
