{"_id":"570bd5904f1c1bc1434a6ae6","slug":"maluka-maluka-in-bhatinda-minister-in-bhatinda","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने लोगों की सेहत सुविधा को एतिहासिक निर्णय लिए : मलूका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार ने लोगों की सेहत सुविधा को एतिहासिक निर्णय लिए : मलूका
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
Updated Mon, 11 Apr 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
सिकंदर सिंह मलूका
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब सरकार की ओर से समाज के गरीब वर्ग के प्र्रति अपनी जिम्मेवारी निभाते हुए भगत पूर्ण सिंह सेहत बीमा योजना शुरू की गई है। आटा दाल कार्ड धारकों को दी भगत पूर्ण सिंह सेहत बीमा योजना स्कीम की तर्ज पर ही किसानों को भी इस योजना के अधीन वार्षिक 50 हजार रुपये तक का निशुल्क और नगद उपचार की सुविधा प्रदान की जा रही है। ये बातें ग्रामीण विकास मंत्री सिकंदर सिंह मलूका ने सोमवार को माडल टाउन में एक समागम के दौरान कही।
उन्होंने किसानों को उक्त बीमा योजना के तहत स्मार्ट कार्ड वितरित किए। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत जिले में 53 हजार किसान और उनके परिवारों को प्रति वर्ष सेहत बीमा कवर दिया जा रहा है। प्रदेश भर में 403 अस्पताल सरकार की ओर से मंजूरशुदा किए गए हैं, जिनमें किसान और उनके परिवार के सदस्य को 50 हजार रुपये का निशुल्क इलाज हो सकेगा।
इन 403 अस्पतालों में 192 सरकारी और 211 प्राइवेट अस्पताल शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इस सेहत बीमा योजना के तहत किसान परिवार के मुखी के देहांत और नकारा होने पर 5 लाख का मुआवजा भी शामिल है। उन्होंने बताया कि भगत पूर्ण सिंह सेहत बीमा योजना के तहत किसान परिवार का 50 हजार रुपये का निशुल्क उपचार कैश लैस होगा। इस योजना के तहत प्रदेश के 25 लाख किसान परिवारों को लाभ मिलेगा।