{"_id":"6946b9ce43861c3c93047fdc","slug":"major-operation-by-the-child-welfare-department-in-jalandhar-10-children-rescued-woman-arrested-ludhiana-news-c-46-1-spkl1013-109272-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर में बाल विभाग की बड़ी कार्रवाई: 10 बच्चे बचाए, महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में बाल विभाग की बड़ी कार्रवाई: 10 बच्चे बचाए, महिला गिरफ्तार
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। सोशल सिक्योरिटी, महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देश पर जालंधर में चलाए गए विशेष अभियान में भीख मांगने वाले 10 बच्चों को रेस्क्यू किया गया और एक महिला को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई विभाग की ओर से चलाए जा रहे जीवनजोत प्रोजेक्ट के तहत की गई।
डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम अधिकारी मनजिंदर सिंह ने बताया कि अभियान में जिला बाल संरक्षण अधिकारी अजय भारती की अगुवाई में टीमों ने बस स्टैंड, प्रमुख चौराहों और विभिन्न इलाकों में छापा मारा। साथ ही चाइल्ड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट ऑफिसर्स ने जिले के ब्लॉकों में बच्चों की सुरक्षा संबंधी जांच अभियान चलाया। बागरी एक्ट के तहत 6 लड़कियों और 4 लड़कों को बचाया गया। सभी बच्चों की उम्र 6 से 14 वर्ष के बीच है। बच्चों का सिविल अस्पताल में मेडिकल चेकअप कराया गया और उन्हें चाइल्ड वेलफेयर कमेटी, जालंधर के समक्ष पेश किया गया। मनजिंदर सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार के निर्देशानुसार ऐसे रेस्क्यू अभियान लगातार जारी रहेंगे, ताकि जालंधर को भीख-मुक्त जिला बनाया जा सके और बच्चों को सुरक्षित वातावरण प्रदान किया जा सके।