{"_id":"198c86bf1a650534b7ce0d80331bd5b3","slug":"ludhiyana-car-bus-collide-one-death-four-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस और कार की टक्कर, एक की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस और कार की टक्कर, एक की मौत, चार घायल
अमर उजाला, मुल्लापुर दाखा (लुधियाना)
Updated Thu, 09 Jan 2014 09:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजपुर रोड स्थित बद्दोवाल के पास वीरवार दोपहर प्राइवेट बस और कार की सीधी टक्कर में एक की मौत और चार लोग घायल हो गए।
टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से मेडिसिटी अस्पताल दाखिल करवाया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
मानसा स्थित मोड़ मंडी निवासी भगवती प्रसाद अपनी सेंट्रो कार से पत्नी मोनिका, सास विनोद रानी, साले नितिन और दो माह के बेटे के साथ लुधियाना अपने किसी रिश्तेदार के यहां समारोह में हिस्सा लेने जा रहे थे।
तभी फिरोजपुर रोड स्थित बद्दोवाल के पास मुल्लापुर साइड से लुधियाना की ओर से आ रही एक प्राइवेट बस ने उनकी कार जा टकराई।
हादसे में कार में सवार सभी लोग घायल हो गए। हादसा देख आसपास मौजूद लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को कार से बाहर निकाला।
तब तक बस चालक बस को छोड़कर फरार हो चुका था। जब तक कुछ पता चल पाता भगवती प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची।
लोगों की मदद से घायलों को मेडिसिटी अस्पताल में दाखिल कराया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बस को कब्जे में ले लिया।
थाना दाखा के एडिशनल एसएचओ सब इंस्पेक्टर मुख्तयार सिंह ने कहा कि बस को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।