फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Ludhiana's security guard's headless body found at railway gate near Ambala

Ludhiana News: लुधियाना के सिक्योरिटी गार्ड का सिर कटा शव अंबाला के पास रेलवे फाटक पर मिला

Mon, 24 Jul 2023 11:09 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Mon, 24 Jul 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Ludhiana's security guard's headless body found at railway gate near Ambala
शनिवार को घर से रविवार आने का कह निकला था कृष्णपाल, रविवार शाम 8 बजे शव घर पहुंचने पर चीखो पुकार मच गई
विज्ञापन

शव की हालत बेहद खराब होने के कारण रविवार रात 9 बजे अंतिम संस्कार कर दिया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
हलवारा। एयरफोर्स स्टेशन हलवारा से सटे गांव अकालगढ़ के 32 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड कृष्णपाल का सिर कटा शव रविवार को अंबाला सहारनपुर रेलवे लाइन पर बराड़ा रेलवे फाटक के पास मिला है। कृष्णपाल की मौत रेल के नीचे आने से हुई बताई जा रही है और उसका सिर धड़ से अलग हो चुका था।
कृष्णपाल शनिवार सुबह 8 बजे घर से अपने पिता कबाड़ी राम को रविवार वापस आने का कहकर गया था लेकिन उसका शव पहुंचा। अंबाला छावनी रेलवे पुलिस के अधिकारी संजीव कुमार के हस्ताक्षर से शव को रसीद सहित वारिसों के हवाले कर दिया गया। पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। इससे अंबाला छावनी पुलिस थाने में सीआरपीसी की धारा 174 में कार्रवाई करके सिविल अस्पताल अंबाला छावनी में कृष्णपाल के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। रविवार शाम 8 बजे परिवार कृष्णपाल का शव लेकर अंबाला से अकालगढ़ पहुंचा तो घर में चीखो पुकार मच गई।
विज्ञापन

कबाड़ी राम ने बताया कि उनके इकलौते बेटे कृष्णपाल का पहली पत्नी से तलाक हो चुका है। पहली शादी से उसके दो बच्चे भी हैं जिन्हें उसकी पत्नी अपने साथ ले गई, तलाक होने के बाद इसी वर्ष 26 मार्च को कृष्णपाल की दूसरी शादी कर दी थी। उसकी गर्भवती पत्नी सावन का महीना होने के कारण आजकल अपने मायके गई हुई है। कबाड़ी राम ने बताया कि उनके घर में कोई दिक्कत परेशानी नहीं है, रुपये-पैसे की भी कोई कमी नहीं है। उनकी किसी के साथ कोई दुश्मनी भी नहीं है। उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा कि कृष्णपाल अंबाला के पास बराड़ा किसके साथ और क्यों गया होगा। कृष्णपाल का अंबाला जाना उनके लिए रहस्य बनकर रह गया है। कृष्णपाल शनिवार सुबह काम पर जाने के समय रविवार वापस आने की बात कहकर गया था, रविवार सुबह कृष्णपाल के फोन से ही अंबाला रेलवे पुलिस का फोन आया तो उनके पांव तले जमीन खिसक गई। सरकारी स्कूल जगरांव से रिटायर्ड कबाड़ी राम ने बताया कि कृष्णपाल बहुत हंसमुख था अगर उसे कोई तकलीफ होती तो उन्हें जरूर बताता। उन्हें आशंका है कि उनके बेटे के साथ कोई अनहोनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृष्णपाल के शव से पुलिस को तमाम कागजात बटुआ और मोबाइल मिल गया है, इसलिए लूट या किसी लालच में उसकी हत्या किए जाने की संभावना से अंबाला रेलवे पुलिस ने फिलहाल इन्कार किया है। कृष्णपाल के फोन से तमाम रिकॉर्ड साफ कर दिया गया है। उसके फोन हिस्ट्री का डिलीट होना किसी आशंका की तरफ इशारा कर रहा है। पोस्टमार्टम की विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा। कबाड़ी राम ने स्थानीय पुलिस से भी मामले की जांच और सीडीआर खंगालने की गुहार लगाई है। रविवार रात 9 बजे के करीब अकालगढ़ के श्मशानघाट में कृष्णपाल का अंतिम संस्कार कर दिया गया क्योंकि शव की हालत इतनी खराब हो चुकी थी कि उसे रखना मुश्किल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed