फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   ludhiana won a hockey championship

हॉकी में लुधियाना ने मोगा को दी मात

Sun, 17 May 2015 09:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला/ लुधियाना Updated Sun, 17 May 2015 09:52 PM IST
विज्ञापन
माता साहिब कौर हॉकी अकादमी जरखड़ की ओर से करवाए जा रहे छठे ओलंपियन पृथ्ाीपाल सिंह हॉकी फेस्टिवल में 14 टीमें भाग ले रही हैं।
विज्ञापन


इस फेस्टिवल के दूसरे दिन लुधियाना वारियर्स, बाबा बोधी क्लब जालंधर, जूनियर वर्ग में हरियाणा इलेवन ने अपने-अपने मैच जीते। सीनियर वर्ग में बाबा बोधी क्लब जालंधर ने नीटा क्लब रामपुर को 5-3 के अंतर से हराया। मैच के आखिरी समय तक दोनों टीमें 3-3 गोल की बराबरी तक रहे। आखिरी मिनट में जालंधर ने दो गोल कर मैच को जीत दिलाई।

जालंधर के मनदीप सिंह ने 7वें, दलजीत सिंह ने 22वें, सरबतेज सिंह ने 44वें, धर्मपाल सिंह ने 45वें और संदीप सिंह ने 47वें मिनट में गोल किया। वहीं रामपुर की ओर से गुरतेज सिंह ने तीसरे, रविंदर सिंह ने 17वें और पलविंदर सिंह ने 45वें मिनट में गोल किया। दूसरे मैच में लुधियाना वारियर्स ने देश भगत क्लब ढुडिके मोगा को 8-5 के अंतर से हराया। पहले तीन क्वार्टर तक मुकाबला 5-5 गोल की बराबरी तक रहा।
विज्ञापन


आखिरी समय में लुधियाना वारियर्स ने टीम को अन्य गोल कर जीत दिलाई। लुधियाना के जोगिंदर और अजय पाल ने 2-2, लवजीत सिंह ओलंपियन हरदीप सिंह, लखविंदर सिंह और हरमिंदर पाल सिंह ने 1-1 गोल किया। वहीं मोगा के अवतार सिंह, सुखजीत सिंह, मनजीत सिंह, बलदीप सिंह और बबी बराड़ ने 1-1 गोल किया। जूनियर वर्ग में हरियाणा इलेवन ने गिल अकादमी धमोट ने 1-1 गोल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



जूनियर वर्ग में हरियाणा इलेवन ने गिल अकादमी धमोट को 5-2 के अंतर से हराया। आधे समय तक विजेता टीम 3-1 से आगे थी। हरियाणा के जयदीप, वनीत, दशमिंदर लड्डू, गुरविंदर सिंह और किरनदीप सिंह ने 1-1 गोल किया। वहीं मनप्रीत सिंह और अमृतपाल सिंह ने 1-1 गोल किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed