फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Ludhiana west by election aap win Manish Sisodia said its semi final now preparing for final 2027

'सेमीफाइनल जीत गए, फाइनल की तैयारी': लुधियाना उपचुनाव में जीत पर बोले सिसोदिया, अरोड़ा ने किसे दिया क्रेडिट

Mon, 23 Jun 2025 05:02 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 23 Jun 2025 05:02 PM IST
सार

लुधियाना उपचुनाव में आप ने बाजी मारी है। आप प्रत्याशी संजीव अरोड़ा 10637 वोटों के अंतर से जीते हैं। अरोड़ा को कुल 35179 वोट मिले हैं। दूसरे स्थान पर कांग्रेस के भारत भूषण आशु रहे हैं। 

विज्ञापन
Ludhiana west by election aap win Manish Sisodia said its semi final now preparing for final 2027
मनीष सिसोदिया - फोटो : X/AAP

विस्तार

लुधियाना पश्चिमी उपचुनाव में मिली जीत के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के हौसले पूरी तरह से बुलंद हैं। उपचुनाव को 2027 विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल समझा जा रहा था। जिसे आप जीतने में कामयाब रही। अब आप ने इस जीत के बाद फाइनल (2027 विस चुनाव) की तैयारी लगभग शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


आप प्रत्याशी संजीव अरोड़ा की जीत के बाद लुधियाना पहुंचे पंजाब आप प्रदेश अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और पंजाब आप प्रभारी व दिल्ली के पूर्व मंत्री मनीष सिसोदिया ने संजीव अरोड़ा को बधाई दी वहीं उन्होंने इस जीत का श्रेय आप के वॉलंटियर और लुधियाना की जनता को दिया। अमन अरोड़ा ने दावा किया कि सेमीफाइनल तो जीत गए हैं। फाइनल की तैयारी हो चुकी है और आप फाइनल भी जीतेगी और 2027 में पंजाब में दोबारा सरकार बनाएंगे।
विज्ञापन


आप पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा ने कहा कि यह जीत लुधियाना की जनता की है। हलका पश्चिमी के लोगों ने आप को दूसरी बार इतना प्यार दिया है। यह जीत अरविंद केजरीवाल के असूलों की है और मान सरकार के तीन साल में किए विकास कार्यों की है। यह जीत संजीव अरोड़ा की निम्रता और ईमानदारी की है। हर वर्ग ने चुनाव में आप का दबदबा कायम रखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अरोड़ा ने कहा कि 2027 में आप की दोबारा से सरकार बनेगी और ईमानदारी से काम करेंगे तो लोग रिपोर्ट कार्ड खुद ब खुद साथ देंगे। अरोड़ा ने कहा कि वह लोगों के शुक्रगुजार हैं। पार्टी हाईकमान के साथ लुधियाना के लोगों को बधाई देते हैं, जो सोचा था वहीं हुआ। जनता ने जो जिम्मेदारी दी है वह पूरी की जाएगी। यह जीत हलका पश्चिमी के कार्यकर्ताओं की है। यह हलके की जीत है और लोगों के हर काम पहल के आधार पर किए जाएंगे।


लुधियाना उपचुनाव में आप प्रत्याशी संजीव अरोड़ा को कुल 35179 वोट मिले और वह 10637 वोटों से विजयी रहे। कांग्रेस प्रत्याशी भारत भूषण आशु 24542 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। भाजपा प्रत्याशी को 20323 वोट मिले हैं। चौथे स्थान पर रहे शिरोमणि अकाली दल के प्रत्याशी एडवोकेट परोपकार सिंह घुम्मण अपनी जमानत तक नहीं बचा पाए। उन्हें सिर्फ 8203 वोट पड़े। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed