फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   ludhiana, smart, city, list

स्मार्ट सिटी की लिस्ट में लुधियाना, जोश में लोग

Thu, 28 Jan 2016 10:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना Updated Thu, 28 Jan 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
ludhiana, smart, city, list
केंद्र सरकार की ओर से शुक्रवार को जारी स्मार्ट सिटी की पहली लिस्ट में लुधियाना को स्थान मिल गया। इससे लुधियानवियों में खुशी का आलम है। लोगों को उम्मीद है कि अब उनके शहर की दशा और दिशा में सुधार आएगा। स्मार्ट सिटी की लिस्ट में शामिल होने के बाद निगम अधिकारियों के हौसले भी बुलंद हैं। अधिकारियों के मुताबिक इस प्रोजेक्ट के तहत मार्च तक 200 करोड़ की पहली किश्त जारी हो सकती है।
विज्ञापन


सौ शहरों की लिस्ट में लुधियाना के अलावा अमृतसर पटियाला और जालंधर भी रेस में शामिल थे, लेकिन बाजी लुधियाना ने ही मारी। अधिकारियों का कहना है कि पहली किश्त की अदायगी के साथ ही स्मार्ट सिटी बनाने के लिए सलाहकार कंपनी डीपीआर तैयार करेगी। इसके बाद टेंडरों के जरिए शहर को स्मार्ट बनाने का अभियान शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


योजनाओं का पूरा खाका तैयार

निगम कमिश्नर जीके सिंह का कहना है कि स्मार्ट सिटी के तहत घुमार मंडी और आसपास के इलाकों को एरिया डेवलपमेंट के जरिए विकसित किया जाएगा। इसके अलावा शहर में वाहन मुक्त जोन, पैदल एवं बाइक फ्रेंडली सड़कें और गलियां बनाई जाएंगी। साइकिल के लिए विशेष ट्रैक बनाए जाएंगे। शहर में स्पीड लिमिट 25 किलोमीटर प्रति घंटा, मल्टी लेवल और मल्टी यूज कार पार्किंग, छतों पर सोलर पैनल, होर्डिंग मुक्त शहर, स्मार्ट सार्वजनिक शौचालय, सॉलिड वेस्ट प्रबंधन, भूमिगत बिजली के तार, स्मार्ट सिटी लाइट और बारिश के पानी की संभाल समेत कई काम कराए जाएंगे। शहर को स्मार्ट बनाने के लिए स्पेशल पर्पज व्हीकल (एसपीवी) स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वे में एक लाख लोगों ने दी थी राय
सौ स्मार्ट सिटी की लिस्ट में आने के बाद एक निजी कंपनी ने लुधियाना में सर्वे करके एक लाख से अधिक लोगों से राय ली थी।  4100 लोगों ने सरकारी वेबसाइट पर रिस्पांस किया। 2200 लोगों ने विजन स्टेटमेंट के जरिए रिस्पांस किया और 1844 लोगों ने वोट किया था। इसके अलावा भी लोगों ने अपने अपने तरीके से अपनी राय प्रशासन के सामने रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed