फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Ludhiana School received bomb threat via email, police investigation

Ludhiana: ईमेल के जरिए स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, माैके पर पहुंची पुलिस, बच्चों को दी छुट्टी

Sat, 05 Oct 2024 09:08 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 05 Oct 2024 09:08 AM IST
सार

थाना सदर के इलाके में आदर्श पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल है। स्कूल प्रबंधकों को ईमेल के जरिए अज्ञात व्यक्ति ने धमकी दी कि पांच अक्तूबर की सुबह स्कूल को बम से उड़ा दिया जाएगा।

विज्ञापन
Ludhiana School received bomb threat via email, police investigation
जांच के लिए पहुंची लुधियाना पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

लुधियाना पुलिस में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली। अज्ञात व्यक्ति की तरफ से स्कूल प्रबंधन को की ईमेल पर धमकी दी गई थी कि पांच अक्तूबर की सुबह स्कूल को बम से उड़ा दिया जाएगा। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस के जिला अधिकारी और थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन




वहीं पुलिस के आने से पहले ही स्कूल प्रबंधकों ने स्कूल में छुट्टी कर दी थी। पुलिस स्कूल का चप्पा चप्पा जांच करने में जुटी है और यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ईमेल कहां से आया है। 
विज्ञापन


थाना सदर के इलाके में आदर्श पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल है। स्कूल प्रबंधकों को ईमेल के जरिए अज्ञात व्यक्ति ने धमकी दी कि पांच अक्तूबर की सुबह स्कूल को बम से उड़ा दिया जाएगा। शनिवार सुबह स्कूल प्रिंसिपल स्कूल पहुंचे और रोजाना की तरह मेल चेक की। तभी उन्हें धमकी वाली मेल के बारे में जानकारी मिली। उन्होंने तुरंत स्कूल प्रबंधन के साथ बातचीत की और स्कूल में छुट्टी का ऐलान कर दिया। इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed