फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Ludhiana : Rishi created history in Britain, Berry family rejoiced in India

Ludhiana : ब्रिटेन में ऋषि ने रचा इतिहास...भारत में खुशी से झूम उठा बेरी परिवार, कहा- ऐतिहासिक है उपलब्धि

Thu, 27 Oct 2022 04:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा विजय मौर्य, लुधियाना
विजय मौर्य, लुधियाना Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 27 Oct 2022 04:11 AM IST
सार

Ludhiana : भारतीय मूल के ऋषि सुनक ने ब्रिटेन का नया प्रधानमंत्री बनकर इतिहास रचा तो लुधियाना में रहने वाले उनके रिश्तेदार खुशी से झूम उठे। आस पड़ोस में मिठाई बांटी। बेरी परिवार ने इसे ऐतिहासिक पल बताया।

विज्ञापन
Ludhiana : Rishi created history in Britain, Berry family rejoiced in India
ऋषि सुनक के पिता (चश्मे में), मां (पहले स्थान पर) और उनके रिश्तेदार... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय मूल के ऋषि सुनक ने ब्रिटेन का नया प्रधानमंत्री बनकर इतिहास रचा तो लुधियाना में रहने वाले उनके रिश्तेदार खुशी से झूम उठे। आस पड़ोस में मिठाई बांटी। बेरी परिवार ने इसे ऐतिहासिक पल बताया।

विज्ञापन


लुधियाना में शराब और कपड़े के बड़े कारोबारी अजय और रजत बेरी ने बताया कि सुनक के दादा पांच भाई हैं। हम सबसे छोटे दादा की बेटी के पुत्र हैं। अजय ने बताया कि उनके दादा व ऋषि के दादा सगे भाई हैं। ऐसे में सुनक उनके चचेरे भाई हैं। अक्सर उनसे बात होती रहती है। ऋषि लुधियाना भी आते रहे हैं। सुनक के नाना रघुवीर सेन बेरी लुधियाना के आलमगीर के नजदीक गांव जसोवाल सूदा के रहने वाले थे और इसी गांव में बेरी परिवार के बड़े बुजुर्गों का जन्म हुआ था।
विज्ञापन


करीब पांच दशक पहले रघुवीर सेन बेरी लुधियाना से कीनिया चले गए। इसके बाद वह इंग्लैंड आ गए। सितंबर 2009 में सुनक की शादी हुई थी। इसी दौरान लुधियाना में सुभाष बेरी की पत्नी का निधन हो गया था। इस वजह से बेरी परिवार से कोई भी सदस्य ऋषि की शादी में शामिल नहीं हो पाया था। ऋषि 2009 में अपनी चाची के निधन के मौके पर लुधियाना आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजय ने बताया कि आज उनका परिवार बहुत खुश है। जिस देश ने भारत पर 200 साल राज किया आज उसी इंग्लैंड की धरती पर भारतीय राज करेगा। यह हमारे लिए नहीं अपितु पूरे देश के लिए फख्र की बात है।


क्लब रोड निवासी सुभाष बेरी और राजेश बेरी ने कहा कि सुनक ने कमाल कर दिया। इंग्लैंड आर्थिक मंदी के दौर में है, लेकिन वे ब्रिटेन को इससे बाहर निकाल लेंगे। उम्मीद जताई कि उनके भारत से अच्छे संबंध बनेंगे और दोनों देश मिलकर बढे़ंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed