{"_id":"6964f1b2889ceb65710bce25","slug":"ludhiana-gangster-navpreet-dhaliwal-shot-dead-in-canada-ludhiana-news-c-74-1-lud1001-113831-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: कनाडा में लुधियाना के गैंगस्टर नवप्रीत धालीवाल की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: कनाडा में लुधियाना के गैंगस्टर नवप्रीत धालीवाल की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हलवारा। लुधियाना जिले के गांव सुधार निवासी गैंगस्टर नवप्रीत सिंह धालीवाल की कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के एबॉट्सफोर्ड शहर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना सिस्किन ड्राइव इलाके में स्थित एक घर में हुई जहां अज्ञात हमलावरों ने घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग की। नवप्रीत को कई गोलियां लगीं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कनाडा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
अकाली दल बादल के वरिष्ठ नेता और ब्लॉक समिति के पूर्व चेयरमैन मेहर सिंह धालीवाल ने बताया कि नवप्रीत का जन्म कनाडा में हुआ था और वह अपने परिवार के साथ वहीं स्थायी रूप से रह रहा था। मेहर सिंह के अनुसार नवप्रीत कम उम्र में ही गलत संगत में पड़ गया था और उसके आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने की खबरें गांव तक पहुंचती रहती थीं। वह गांव सुधार बहुत कम आता था। नवप्रीत सिंह उनका पोता लगता था।
कनाडा पुलिस के प्रवक्ता सार्जेंट पॉल वॉकर ने बताया कि उन्हें गोलीबारी की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो घर के अंदर एक युवक गंभीर रूप से घायल मिला जिसकी जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस ने मृतक की पहचान नवप्रीत सिंह धालीवाल के रूप में हुई जो ब्रिटिश कोलंबिया के एक कुख्यात गिरोह से जुड़ा हुआ था।
विज्ञापन
हत्या, फिरौती वसूली, ड्रग तस्करी में शामिल था
पुलिस के अनुसार नवप्रीत के खिलाफ कनाडा में हत्या, हत्या की साजिश, फिरौती वसूली, ड्रग तस्करी समेत कई गंभीर मामले दर्ज थे। वर्ष 2024 में उसे और उसके साथी अनमोल संधू को जमानत पर रिहा किया गया था तब पुलिस ने उन्हें सार्वजनिक सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताया था। सोशल मीडिया पर गैंगस्टर डोनी बल और मोहब्बत रंधावा ने हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। जांच दल ने लोगों से सीसीटीवी और डैश कैम फुटेज उपलब्ध कराने की अपील की है।