फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Ludhiana chopped Jalandhar protesting Ladowal toll plaza

लाडोवाल टोल प्लाजा पर धरने से जालंधर से कटा लुधियाना

Sat, 06 Feb 2021 05:01 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 05:01 PM IST
विज्ञापन
Ludhiana chopped Jalandhar protesting Ladowal toll plaza
लुधियाना। कृषि कानूनों के खिलाफ शनिवार को लुधियाना-फिरोजपुर हाईवे पर किसानों ने धरना दिया। इसके अलावा जालंधर -लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा, बस्ती जोधेवाल चौक, शिवपुरी चौक, लुधियाना चंडीगढ़ रोड और दिल्ली रोड पर भी किसान नेताओं और अन्य संगठनों ने चक्का जाम किया। लाडोवाल टोल प्लाजा पर दिए गए धरने से जालंधर से लुधियाना पूरी तरह कट गया।
विज्ञापन

वहीं, भारत नगर चौक पर वकीलों ने भी भीम आर्मी की तरफ से किसानों के हक में प्रदर्शन किया। तीन घंटे तक शहर के विभिन्न जगहों पर शांतिमय तरीके से यह धरना चलता रहा। इस मौके पर अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस ने सुरक्षा का कड़ा प्रबंध किया था। पंजाबी गायक गीता जैलदार ने भी लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों के हक में धरना दिया।
विज्ञापन

फिरोजपुर रोड पर चल रहे धरने को संबोधित करते हुए किसान नेता गुरप्रीत सिंह ने कहा कि मोदी सरकार मीटिंग पर मीटिंग देकर यह सोच रही है कि किसान थक जाएंगे, लेकिन एक बात साफ कर दे कि जब तक कानून वापस नहीं होंगे तब तक संघर्ष चलता रहेगा। दिल्ली के बार्डर पर बैठे किसानों के पास अभी छह माह का और राशन है। वे झुकने वाले नहीं है। केंद्र सरकार कह रही है कि कानून अच्छे है तो संशोधन करने की बात क्यों कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed