फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Ludhiana by Election campaigning ended candidates showed strength on last day doing road show

Ludhiana by-Election: थमा प्रचार, आखिरी दिन प्रत्याशियों ने दिखाई ताकत, रोड शो में कांग्रेस-आप नेता आमने-सामने

Tue, 17 Jun 2025 07:51 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 17 Jun 2025 07:51 PM IST
सार

19 जून को लुधियाना उपचुनाव के लिए मतदान होगा। 23 जून को नतीजे घोषित किए जाएंगे। मंगलवार को चुनाव प्रचार का आखिरी दिन था। सभी दलों के प्रत्याशियों ने प्रचार के आखिरी दिन पूरी ताकत झोंक दी। 

विज्ञापन
Ludhiana by Election campaigning ended candidates showed strength on last day doing road show
कांग्रेस और आप नेता आमने-सामने। - फोटो : संवाद

विस्तार

लुधियाना पश्चिमी उपचुनाव को लेकर मंगलवार की शाम चुनाव प्रचार थम गया। चुनाव प्रचार के आखिरी दौर में सभी पार्टियों के नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी। कांग्रेस के प्रत्याशी भारत भूषण आशु और आप के प्रत्याशी संजीव अरोड़ा की तरफ से अलग अलग रूट्स पर रोड शो निकाला गया। रोड शो के जरिये दोनों प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। कांग्रेस के रोड शो की अगवाई पूर्व सीएम और जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने की तो आप की तरफ से दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री व पंजाब आप के प्रभारी मनीष सिसौदिया और पंजाब आप प्रधान कैबीनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने की। 

विज्ञापन


अलग-अलग जगहों से निकले रोड शो के दौरान दोनों पार्टियों के प्रत्याशी घुमारमंडी इलाके में आमने-सामने हो गए। दोनों प्रत्याशियों के समर्थक भी बड़ी संख्या में मौजूद थे। दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर हूटिंग की। आशु के समर्थक आशु आशु के नारे लगाने लगे तो वहीं आप के समर्थकों ने संजीव अरोड़ा के हक में नारेबाजी की। दोनों पार्टियों के प्रमुख नेता भी आमने-सामने हुए, लेकिन दोनों तरफ से नेताओं ने हाथ जोड़े और आगे की तरफ निकल गए।
विज्ञापन


इस दौरान छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री व पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल ने कहा कि माहौल पूरी तरह से कांग्रेस पार्टी के पक्ष में है। आम आदमी पार्टी की रैली में लोगों का मुंह लटक गया है। यह संकेत है कि आम आदमी पार्टी ने हार मान ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं, भाजपा प्रत्याशी जीवन गुप्ता की तरफ से जवाहर नगर कैंप इलाके में रोड शो निकाला गया था। जहां भाजपा की पूरी लोकल लीडरशिप मौजूद थी। वहीं अकाली दल के प्रत्याशी परोपकार सिंह घुम्मण भी लगातार वर्करों से मिल अपने हक में वोट मांगे। 


कांग्रेस प्रत्याशी भारत भूषण आशु की तरफ से पहले ही रोड शो की योजना थी। रोड शो फिरोजपुर रोड स्थित उनके दफ्तर से शुरू होकर आरती चौक और घुमारमंडी मेन बाजार से होते हुए घुमारमंडी चौक पर खत्म हो गया। आप की तरफ से भी रोड शो निकाला गया जो कि कॉलेज रोड, घुमारमंडी से होते हुए वेल्कम पैलेस मुख्य चुनाव दफ्तर तक जाना था। इस दौरान दोनों पार्टियों के समर्थक घुमारमंडी में आमने-सामने हो गए। दोनों के समर्थकों ने अपने पार्टी प्रत्याशी के हक में नारेबाजी की। एक तरफ मनीष सिसौदिया गाड़ी पर चढ़े हुए थे तो दूसरी तरफ पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी हाथ में पार्टी का झंडा थामे गाड़ी पर सवार थे। जब दोनों पार्टियों के नेताओं का सामना हुआ तो वहां दोनों तरफ से हाथ जोड़ कर अभिवादन किया गया और आगे बढ़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed