फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   ludhiana, arshmeet, punjab, cricket, team, select

लुधियाना के अर्शमीत पंजाब क्रिकेट टीम में सिलेक्ट

Tue, 17 Nov 2015 10:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना Updated Tue, 17 Nov 2015 10:11 PM IST
विज्ञापन
ludhiana, arshmeet, punjab, cricket, team, select
लुधियाना के क्रिकेट खिलाड़ी अर्शमीत सिंह राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। अर्शमीत को अंडर-19 पंजाब क्रिकेट टीम के लिए चुन लिया गया है। वह 19 से 24 नवंबर तक मध्यप्रदेश के शहर इंदौर में होने वाले 61वें नेशनल स्कूल गेम्स 2015-16 में अंडर-19 मुकाबले में हिस्सा लेंगे। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित इस प्रतिस्पर्धा में देश से विभिन्न राज्यों की क्रिकेट टीमें हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन

18 साल के अर्शमीत बीआरएस नगर स्थित बाबा ईशर सिंह स्कूल से कॉमर्स में +2 कर रहे हैं। प्रिंसिपल सरबजीत कौर खटड़ा, विद्यार्थियों और परिजनों ने अर्शमीत को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

अर्शमीत के कोच और नर्सरी ऑफ क्रिकेट एंड सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रमुख अमरीक सिंह नागरा ने बताया कि अर्शमीत लेफ्ट आर्म लेग स्पिनर है और चार साल से उनके पास प्रेक्टिस कर रहा है। पंजाब टीम के लिए उसकी सिलेक्शन जालंधर स्थित पीएपी स्टेडियम में हुई थी। यहां 16 खिलाड़ियों के चुनावी ट्रायल लिए गए। अच्छी परफार्मेंस के दम पर ही टीम में उनका सिलेक्शन हुआ है। उनके मुताबिक अर्शमीत रोजाना 4 घंटे प्रेक्टिस करता है। पूर्व स्पिनर बिशन सिंह बेदी को अपना आदर्श मानने वाले अर्शमीत बताते हैं कि इससे पहले भी वह राष्ट्रीय स्तर पर युवराज सिंह सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेल चुके हैं। जबकि दिल्ली में क्रिकेटर बेदी से हुई मुलाकात में उन्होंने ही अर्शमीत को अपनी बॉलिंग में और सुधार लाने का सुझाव दिया था। उनका सपना भारत के लिए खेलना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed