फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Ludhiana a house owner broke house by throwing items help of goons

लुधियाना में घर मालिक ने गुंडों की मदद से सामान फेंक घर को तोड़ा

Sun, 13 Dec 2020 11:45 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Ludhiana a house owner broke house by throwing items help of goons
लुधियाना। शहर निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर राज्य अनुसूचित जाति कमीशन चेयरपर्सन तजिंदर कौर ने दो सदस्यीय टीम को जांच के लिए रविवार लुधियाना भेजा। टीम ने थाना मॉडल टाउन एरिया में विश्वकर्मा हाउस पहुंच पीड़ित के बयान लिए और मौके की जांच की। जांच के बाद टीम ने पुलिस को आदेश दिए कि वह आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई करें।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार विश्वकर्मा हाउस निवासी उमेश कुमार पुत्र विजय कुमार ने अनुसूचित जाति कमीशन को शिकायत भेजी थी। शिकायत में पीड़ित ने बताया कि वह काफी समय गुरदीप सिंह के घर पर किराये पर रहता था। कुछ समय पहले गुरदीप सिंह ने कुछ गुंडों की मदद से उसका सारा सामान घर से निकालकर फेंक दिया और घर को तोड़ दिया। इस मामले की शिकायत उन्होंने मॉडल टाउन पुलिस को दी थी। पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट को छोड़ अन्य धाराओं के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। आरोपी को कुछ दिन बाद ही जमानत मिल गई। टीम सदस्य ज्ञान चंद और प्रभदयाल ने पुलिस से इस मामले की पूरी जानकारी ली। इसके बाद पीड़ित का पक्ष जाना और मौके पर जाकर देखा तो उसका सारा सामान सड़क पर था। टीम सदस्यों ने पुलिस को तुरंत आरोपी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट की धारा को जोड़ते हुए गिरफ्तार करने के आदेश दिए। साथ ही मामले की पूरी रिपोर्ट दस दिन के अंदर कमीशन के पास भेजने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed