फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   loot from gas delivery man in ludhiana

बाइक सवारों ने तेजधार हथियार के बल पर लूटे साढ़े 19 हजार

Tue, 05 May 2020 05:27 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 05:27 PM IST
विज्ञापन
loot from gas delivery man in ludhiana
सलेम टाबरी के अजीत नगर मोहल्ला में सोमवार की शाम सिलिंडरों की होम डिलीवरी के लिए गए डिलीवरी ब्वाय से बाइक सवार लुटेरों ने तेजधार हथियार की नोक पर साढ़े 19 हजार रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। सूचना मिलते ही थाना सलेम टाबरी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इस मामले में बस्ती जोधेवाल की माडल कालोनी निवासी विजय यादव की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

विजय यादव की शिकायत के मुताबिक वह चांद सिनेमा के पास स्थित इंडियन गैस एजेंसी में बतौर सेल्समैन काम करता है। वह सोमवार को वह अजीत नगर इलाके में सिलिंडर की सप्लाई के लिए गया था। उसकी जेब में साढ़े 17 हजार और पर्स में दो हजार रुपये थे। बाइक सवाल लुटेरों ने उससे चाकू की नोक पर पैसे लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। विजय ने काफी शोर मचाया, लेकिन आरोपी फरार होने में कामयाब हो गए। जांच अधिकारी एएसआई जनक राज ने बताया कि जिस जगह वारदात हुई है वहां एक सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। वह दुकान मालिक किसी काम से बाहर गया है। उसके लुधियाना वापस आते ही कैमरे की फुटेज चेक की जाएगी। इसके बाद आगे की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed