{"_id":"fa1377d8a67c723bbb0a88323347e9cd","slug":"lohri-mela-ex-president-honour-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2016 का लोहड़ी मेला पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के नाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2016 का लोहड़ी मेला पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के नाम
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
Updated Sun, 27 Dec 2015 09:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मालवा सभ्याचार मंच पंजाब की एक मीटिंग सर्किट हाउस में चेयरमैन केके बावा और मुख्य सरपरस्त मलकीत सिंह दाखा की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन
मीटिंग के दौरान राजीव कुमार लवली को सभ्याचार मंच पंजाब का प्रधान बनाने का एलान किया गया, जिस पर सभी ने सहमति जताई। सुरजीत सिंह को सरपरस्त, रंजीत सिंह मठाड़ू और भूपिंदर सिंह मोही को महासचिव नियुक्त किया गया।
केके बावा ने बताया कि मालवा सभ्याचार मंच पंजाब की तरफ से लड़कियों का 22वां लोहड़ी मेला नौ जनवरी को दाना मंडी गिल रोड पर लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेला पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को समर्पित होगा। उन्होंने बताया कि मेले में हर साल की तरह नवजात बच्चियों को शगुन के तौर पर 5100-5100 रुपये की एफडी दी जाएगी।
विज्ञापन
समाज के अलग-अलग स्थानों में विलक्षण सेवा करने वाले लोगों को गोल्ड मेडल दिया जाएगा। मेहमानों को रायकोट की रेवड़ी और मूंगफली बांटी जाएगी। राजीव कुमार लवली ने बताया कि पंजाब के प्रसिद्ध आर्टिस्ट मेले में हिस्सा लेंगे। इस मौके पर रणजीत सिंह रामगढ़िया, महिंदरपाल सिंह लाली, इंदरजीत शर्मा, टीटी शर्मा और तरसेम जसूजा मौजूद थे।
विज्ञापन