फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Liquor shops will remain closed on the day of polling and counting

मतदान और मतगणना के दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें

Tue, 15 Feb 2022 10:42 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Liquor shops will remain closed on the day of polling and counting
लुधियाना। लुधियाना जिले में मतदान और मतगणना के दिन पूरी तरह से ड्राई-डे रहेंगे। इस शहर में 18 फरवरी शाम छह बजे से लेकर 20 फरवरी तक और फिर 10 मार्च को शराब की दुकानें बंद रहेंगी। वहीं रात ग्यारह बजे के बाद होटल, रेस्टोरेंट, बार और शराब की दुकान खोलने की मनाही होगी।
विज्ञापन

इन दिनों में किसी भी होटल, रेस्टोरेंट, क्लब और अन्य जगहों पर शराब परोसने की अनुमति नहीं होगी। इन दिनों में किसी भी तरह के शराब भंडारण को भी गैरकानूनी माना जाएगा। जिलाधीश वरिंदर शर्मा के मुताबिक यह आदेश आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कानून व्यवस्था बनाए रखने के मकसद से जारी किए गए हैं, जो 12 मार्च तक प्रभावी रहेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उनके संज्ञान में आया है कि जिला लुधियाना की सीमा में पड़ते होटल, रेस्तरां, ढाबे और शराब की दुकानें देर रात तक खुली रहती हैं। ऐसे में कई किस्म के असामाजिक तत्व अपनी अवैध गतिविधियों को अंजाम देते हैं। कई बार शरारती तत्व दंगा फसाद करते हैं। इससे आम जनता में डर पैदा होता है और कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ती है। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जनहित में विशेष उपाय किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed