फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Lawyers, Scope, police, commissioner, office

वकीलों ने घेरा पुलिस कमिश्नर दफ्तर

Fri, 17 Jan 2014 10:05 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
अमर उजाला, लुधियाना Updated Fri, 17 Jan 2014 10:05 PM IST
विज्ञापन
Lawyers,  Scope, police, commissioner, office
माल खाना खाली करा पार्किंग करवाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे वकीलों ने शुक्रवार की शाम पुलिस कमिश्नर निर्मल सिंह ढिल्लों के दफ्तर का घेराव किया।
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर से वकीलों ने माल खाना खाली कराने की मांग की। पुलिस कमिश्नर ने उन्हें माल खाना जल्द शिफ्ट करने का आश्वासन देकर भेज दिया। कमिश्नर दफ्तर के बाहर वकीलों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।


जिला बार एसोसिएशन के सचिव रुस्तम पाल सिंह ने कहा कि माल खाने वाली जगह वकीलों की पार्किंग के लिए अलॉट कर दी गई थी, लेकिन पुलिस प्रशासन व जिला प्रशासन माल खाने को कई सालों से शिफ्ट करने में टालमटोल कर रहा है।
विज्ञापन


वकीलों को पार्किंग के लिए काफी दिक्कत आती है। उन्होंने कहा कि उनकी हड़ताल शुक्रवार को चौथे दिन में प्रवेश कर गई। शुक्रवार की शाम करीब साढ़े चार बजे प्रदर्शन कर रहे वकीलों ने पुलिस कमिश्नर दफ्तर का घेराव कर दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स भी वहां पर इकट्ठा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस मुलाजिमों ने वकीलों को रोकने की कोशिश की, लेकिन वकीलों ने पुलिस कमिश्नर का घेराव कर लिया। वकीलों द्वारा घेराव की सूचना पाकर पुलिस कमिश्नर निर्मल सिंह ढिल्लों अपने दफ्तर के बाहर आए। उन्होंने वकीलों से बातचीत के दौरान कहा कि माल खाना जल्द से जल्द शिफ्ट कर दिया जाएगा।



रुस्तम पाल सिंह ने कहा कि पुलिस कमिश्नर ने उन्हें माल खाना शिफ्ट करने का कोई समय नहीं दिया है कि वह कितने में दिन में इसे शिफ्ट कराएंगे। उन्होंने कहा कि जब तक माल खाने वाली जगह को खाली नहीं किया जाता तब तक वकीलों का प्रदर्शन जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed