{"_id":"68e298a197151f383c0f35f8","slug":"lawyer-beaten-up-in-the-middle-of-the-road-by-car-occupants-stripped-of-his-turban-ludhiana-news-c-74-1-spkl1022-112305-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: कार सवारों ने सड़क के बीच वकील को पीटा, पगड़ी उतारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: कार सवारों ने सड़क के बीच वकील को पीटा, पगड़ी उतारी
Sun, 05 Oct 2025 09:41 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Sun, 05 Oct 2025 09:41 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। स्कूटी लेकर माल रोड से घर की तरफ जा रहे वकील की कार सवारों ने पिटाई कर दी। आरोपियों ने वकील की पगड़ी उतार दी और बाल नोंच दिए। आरोपी धमकियां देकर भाग निकले। मामले की सूचना पर थाना डिवीजन आठ की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने नूरवाला रोड की पंचशील काॅलोनी इलाके में रहने वाले प्रितपाल सिंह की शिकायत पर वरिंदर सिंह और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
वकील प्रितपाल सिंह ने बताया कि वे पांच साल से लुधियाना कोर्ट में वकालत कर रहे हैं। रोजाना की तरह वे शनिवार को अपनी स्कूटी पर कचहरी से माल रोड की ओर जा रहे थे। जब वे भारत नगर चौक के पास टेलीफोन एक्सचेंज के नजदीक पहुंचे, तो सफेद रंग की कार ने उन्हें साइड मारी। इसी दौरान कार सवारों ने उसे गालियां देनी शुरू कर दीं। प्रितपाल ने बताया कि एक आरोपी ने पहले उसे पीटा। इसके बाद उसने अपने साथियों को बुला लिया। सभी ने मिलकर उसे बुरी तरह पीटा। पगड़ी उतार कर बाल खींचे। प्रितपाल सिंह के मुताबिक एक आरोपी ने खुद के पुलिस में होने की धौंस दी। कुछ राहगीरों ने बीच-बचाव की कोशिश की लेकिन आरोपी नहीं रुके। इस दौरान वरिंदर सिंह ने धमकी दी कि मेरी गाड़ी में हथियार पड़ा है। जैसे ही कुछ अन्य वकील मौके पर पहुंचे तो आरोपी और उसके साथी कार में बैठकर वहां से चले गए। पुलिस का कहना है कि आरोपी वरिंदर और उसके साथी अभी फरार है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।