{"_id":"66a9afa1760e3770cf06b94b","slug":"ladowal-toll-plaza-started-under-police-protection-on-orders-of-high-court-farmers-protest-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana: हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस सुरक्षा में लाडोवाल टोल शुरू, किसान नेता घरों से हिरासत में लिए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana: हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस सुरक्षा में लाडोवाल टोल शुरू, किसान नेता घरों से हिरासत में लिए गए
Wed, 31 Jul 2024 09:32 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 31 Jul 2024 09:32 AM IST
सार
किसान यूनियनों ने लाडोवाल टोल प्लाजा पर टोल की बढ़ी कीमतों को लेकर धरना दिया हुआ था। हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को टोल खुलवाने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
लाडोवाल टोन पर तैनात पुलिसकर्मी
- फोटो : संवाद
विस्तार
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के बाद बुधवार को पुलिस ने लुधियाना के लाडोवाल टोल शुरू करवा दिया। पंजाब के सबसे महंगे लाडोवाल टोल प्लाजा पर रेट कम करने की मांग को लेकर काफी समय से पक्का मोर्चा लगाकर बैठे किसानों को हटाने के लिए भारी पुलिस बल मौके पर तैनात है।
वहीं किसान जत्थेबंदियों ने भी एलान कर दिया है कि वह किसी भी हालत में टोल प्लाजा नहीं शुरू होने देंगे। किसान नेताओं का कहना है कि यह लोगों की लड़ाई है और लोगों के लिए ही लड़ी जाएगी।
पुलिस की तरफ से बुधवार सुबह टोल पर भारी मात्रा में फोर्स लगा दी गई और बैरिकेडिंग कर दी गई। इसके साथ ही पुलिस ने कुछ किसान नेताओं को हिरासत में ले लिया और कुछ नेताओं को नजर बंद कर दिया है।