फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Lab technician arrested Central Jail

सेंट्रल जेल में नशीली गोलियां सप्लाई करने वाला लैब टेक्नीशियन काबू

Thu, 15 Oct 2020 10:21 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Lab technician arrested Central Jail
सेंट्रल जेल के अंदर हवालातियों और कैदियों को नशीली दवाईयां सप्लाई करने वाले लैब टेक्नीशियन को सीआरपीएफ ने वीरवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास 1740 नशीली गोलियों के साथ एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। आरोपी की पहचान लैब टेक्नीशियन अय्याली कलां निवासी रंजीत सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह जूतों में छिपाकर नशीली गोलियां लाता था। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर एक दिन का रिमांड हासिल कर लिया है।
विज्ञापन

चौकी ताजपुर के इंचार्ज एएसआई राजिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी जेल के अंदर बने अस्पताल की लैब में बतौर टेक्नीशियन का काम करता है। वह कैदियों और हवालातियों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजता था। इसी के साथ-साथ वह नशे का कारोबार भी करता था। इसके बदले वह कैदियों से मोटी रकम वसूल करता था। बुधवार को आरोपी जेल के अंदर जा रहा था, तभी सीआरपीएफ के अधिकारियों ने उसे रोक लिया। जब उसने तलाशी देने से आनाकानी की तो उन्होंने सख्ती से पूछा तो उसने बैग में रखी हुई नशीली दवाईयों के बारे में बता दिया। इस बारे में पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वह इतनी भारी मात्रा में नशीली गोलियां कहां से लाता था और अंदर कैसे ले जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed