फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Knowledge of the law is needed to finish evil: singla

कुरीतियां खत्म करने के लिए जरूरी है कानून का ज्ञान: सीजेएम

Sat, 09 Nov 2013 04:57 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
अमर उजाला, लुधियाना Updated Sat, 09 Nov 2013 04:57 PM IST
विज्ञापन
Knowledge of the law is needed to finish evil: singla
लुधियाना। समाज से ऊंच नीच, दहेज, भ्रूण हत्या, बाल मजदूरी एवं भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए हर व्यक्ति को कानून की जानकारी होना आज वक्त की जरूरत है। कानूनी सेवाएं अथॉरिटी इस मकसद की पूर्ति के लिए वक्त वक्त पर कैंप, सेमिनार लगा कर लोगों को जागरूक कर रही है।
विज्ञापन


ताकि देश का हर नागरिक अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर मान सम्मान से जीवन व्यतीत कर सके। यह विचार मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट केके सिंगला ने व्यक्त किए। वे लड़कियों के सरकारी कालेज में राष्ट्रीय कानूनी सेवाएं दिवस पर आयोजित सेमिनार में बोल रहे थे।
विज्ञापन


सिंगला ने कहा कि दहेज, भ्रूण हत्या इत्यादि सामाजिक बुराईयों पर रोक लगाने के लिए युवतियां भी अहम रोल अदा कर सकती हैं। सीजेएम ने कहा कि 23 नवंबर को देश भर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इसमें दीवानी, राजस्व एवं फौजदारी मामलों को दोनों पक्षों की सहमति के साथ निपटाया जाएगा। इन अदालतों में नए केसों पर भी सुनवाई की जा सकती है। समारोह में भाषण मुकाबला भी कराया गया। उनके विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रिंसिपल गुरमिंदर कौर, कुलदीप सिंह, सुखविंदर कौर समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed