{"_id":"574c6aa04f1c1beb4d1092e7","slug":"khalsa-khalsa-discharge-from-hospital-ludhiana-khalsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"खालसा को अस्पताल से मिली छुट्टी, घर लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खालसा को अस्पताल से मिली छुट्टी, घर लौटे
ब्यूरो/अमर उजाला, मुल्लांपुर दाखा (लुधियाना)
Updated Mon, 30 May 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
सूरत सिंह खालसा
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सजा पूरी कर चुके कैदियों की रिहाई की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर चल रहे सूरत सिंह खालसा को दो महीने बाद डीएमसी अस्पताल से छुट्टी मिली है। छुट्टी मिलने के बाद खालसा गांव हुसैनपुरा स्थित अपने घर पहुंचे। इस दौरान दाखा पुलिस की तरफ से गांव हुसैनपुरा के आस-पास पुख्ता प्रबंध किए गए थे।
खालसा ने कहा कि जगरांव पुलिस की तरफ से पंजाब सरकार के इशारे पर उन्हें अस्पताल में सिर्फ बंदी बनाकर रखा हुआ था और कोई भी इलाज नहीं किया जा रहा था। अब जब कुछ दिन पहले उनकी सेहत खराब होनी शुरु हुई तो पुलिस ने उनका जबरदस्ती इलाज शुरू करवा दिया।
उन्होंने कहा कि अस्पताल में बंदी बनाकर रखने और परिजनों को न मिलने देने पर उनके बेटे की तरफ से हाईकोर्ट में रिट दायर की हुई है। इसकी कल हाईकोर्ट में तारीख है और जगरांव पुलिस ने जवाब दाखिल करना है। हाईकोर्ट का फैसला आने से पहले ही पुलिस ने उन्हें घर भेज दिया है, ताकि पुलिस हाईकोर्ट में यह साबित कर सके कि उन्हें बंदी बनाकर नहीं रखा गया है।
विज्ञापन
खालसा ने कहा कि बेअंत सिंह सरकार से ज्यादा तो सिखों को आपस में बादल सरकार लड़वा रही है। बादल सरकार सिख भाईचारे का नुकसान कर रही है। सरकार के खिलाफ सुलग रही आग आने वाले समय में काफी खतरनाक हो सकती है।
इस मौके पर खालसा के बेटे रविंदरजीत सिंह गोगी ने कहा कि हाईकोर्ट में उनकी तरफ से एसएसपी जगरांव, डीएसपी वरियाम सिंह और थानेदार जनकराज को पार्टी बनाया गया है। कल अदालत में पेश होकर वह बताएंगे कि किस तरह जगरांव पुलिस की तरफ से सरेआम धक्केशाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर अब हाईकोर्ट की पेशी के बाद पुलिस प्रशासन ने सूरत सिंह खालसा को उठा कर अस्पताल ले जाने की कोशिश की तो उसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।