फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Kept Channi to throw Bhangra, can't take decision on own: Sukhbir Badal

नए सीएम चन्नी को तो सिर्फ भांगड़ा डालने के लिए रखा, कोई फैसला खुद नहीं ले सकते: सुखबीर बादल

Sun, 26 Sep 2021 09:50 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 09:50 PM IST
विज्ञापन
Kept Channi to throw Bhangra, can't take decision on own: Sukhbir Badal
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

लुधियाना। पंजाब कैबिनेट के शपथ लेते ही अकाली दल प्रधान सुखबीर बादल ने हमला बोला है। उन्होंने राणा गुरजीत व राजा वड़िंग को कैबिनेट में शामिल किए जाने को लेकर कांग्रेस व मुख्यमंत्री की मंशा पर सवाल खड़े किए। चुनावी बैठकों के सिलसिले में लुधियाना पहुंचे सुखबीर बादल ने भ्रष्टाचार के खिलाफ विशेष आयोग के गठन की बात कही।
शिअद प्रधान सुखबीर बादल ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर तंज कसते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें भांगड़ा डालने के लिए रखा है, वह कोई भी फैसला अपने विवेक से नहीं ले पाएंगे। बादल ने कहा कि कहा चन्नी कहते थे कि रेत माफिया से जुड़ा कोई व्यक्ति उनके दरवाजे पर न आए। अब रेत माफिया का किंग पिन कहे जाने वाले राणा गुरजीत को मंत्री मंडल में शामिल कर लिया है। शिअद प्रधान ने राजा वड़िंग को लेकर भी सवाल खड़े किए। उनका कहना था कि जिस पर एक परिवार के तीन लोगों को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप है, वह भी कैबिनेट मंत्री बन गया। फ्रांस की युवती का शारीरिक शोषण के आरोप में घिर चुके कोटली को भी मंत्री बनाया गया है। बादल ने कहा कि कांग्रेस सरकार से मंसूबों को अब आम लोग समझने लगे हैं। वहीं, उन्होंने कहा कि चन्नी अकाली दल की वजह से मुख्यमंत्री बने हैं। अकाली दल ने दलित चेहरे को उप-मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा की थी। जिसके बाद कांग्रेस ने उन्हें मुख्यमंत्री बना दिया। उन्होंने चन्नी से भी अपील करते हुए कहा कि वह केवल रबर स्टैंप बन कर न रहें बल्कि पद की मर्यादा को कायम रखें। सुखबीर का कहना था कि गांधी परिवार में ही तीन गुट बन चुके हैं। खुद कांग्रेसियों को ही समझ नहीं आ रहा कि सरकार चला कौन रहा है।
विज्ञापन

सुखबीर बादल ने रविवार को लुधियाना में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विभिन्न जगह पर बैठक कर लोगों से बातचीत की। इस दौरान बादल ने कहा कि साढ़े चार साल के शासन में कांग्रेसी मंत्रियों ने जमकर पंजाब को लूटा है। लुधियाना के मंत्री भारत भूषण आशु भी किसी से कम नहीं है। यहां इंप्रूवमेंट ट्रस्ट टेंडर से लेकर हर विभाग में उन्होंने अपना कब्जा जमा रखा है। वहीं बलवीर सिद्धू ने तो मोहाली के आसपास चाहे सरकारी हो या निजी कोई जमीन नहीं छोड़ी है। शिरोमणि अकाली दल के सत्ता में आने के बाद इनकी जांच के लिए एक विशेष आयोग का गठन किया जाएगा। जोकि भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच करेगा। वहीं, तीन माह के दौरान जितने भी फैसले लिए जाएंगे, इन सभी को रिव्यू किया जाएगा। सुखबीर बादल ने कहा कि उनकी सरकार आने पर दो बड़े मुद्दों पर काम किया जाएगा। सबसे पहले शिक्षा स्तर को उठाया जाएगा ताकी छात्रों को पढ़ाई पूरी करने पर अच्छी नौकरी मिल सके। वहीं कोरोना काल के दौरान पंजाब में सबसे ज्यादा मौतें होने का कारण सेहत सुविधाओं का बेहतर न होना। इसलिए उनकी सरकार लोगों को बेहतर सेहत सुविधाएं देगी। उनका कहना था कि इस समय पंजाब में गुंडाराज कायम है। लिहाजा कानून व्यवस्था भी प्राथमिकता में रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
बाक्स
विस चुनाव से पहले बादल का धार्मिक कार्ड
विधानसभा चुनाव से पहले लुधियाना में सुखबीर बादल ने धार्मिक कार्ड खेल डाला है। यहां पर जैन समाज के समारोह में उन्होंने ऐलान किया कि उनकी सरकार के सत्ता में आने पर किसी धार्मिक स्थल के लिए ली जाने वाली जमीन की रजिस्ट्री फीस नहीं ली जाएगी। वहीं जैन समाज को साधने के लिए उन्होंने लुधियाना में बड़ा जैन धार्मिक स्थल बनाने का आश्वासन दिया। साथ ही कहा कि गांव बादल के पास ख्योवाली और कालझरानी में जैन संत रहते हैं। जिनके पास उनकी माता जाती थी। वहीं, जैन संत भी उनके घर पर कई बार आर्शीवाद देने के आ चुके हैं। इसके बाद वह प्राचीन संगला शिवालय मंदिर में भी दर्शन करने के लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed