{"_id":"6ae40da885dc1ff40f0c6a26","slug":"jhota-murder-case-all-three-dsps-in-mansa-replaced-three-sp-rank-officers-deployed-on-temporary-basis-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोटा हत्याकांड: इंसाफ प्रदर्शन में पहुंचे पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह, मानसा के तीनों डीएसपी बदले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोटा हत्याकांड: इंसाफ प्रदर्शन में पहुंचे पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह, मानसा के तीनों डीएसपी बदले
Fri, 30 Oct 2026 01:09 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा
Published by: Nivedita
Updated Fri, 30 Oct 2026 01:09 PM IST
सार
मानसा के डीएसपी हरजिंदर सिंह गिल पहले ही निलंबित किए जा चुके हैं। उनकी जगह डीएसपी (डी) पुष्पिंदर सिंह गिल को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया था। अब तीन एसपी स्तर के अधिकारी भी अस्थायी तौर पर मानसा में तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
मानसा प्रदर्शन में पहुंचे पंजाब कांग्रेस प्रधान परगट सिंह
- फोटो : संवाद
विस्तार
मानसा में परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर चल रहे धरने में आज पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह शिरकत करने पहुंचे। उनके साथ दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह और जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलवंत सिंगला भी प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे।
इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने धरने पर बैठे लोगों के साथ मुलाकात की। परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर मानसा में लगातार प्रदर्शन जारी है और प्रदर्शनकारी इस मामले में इंसाफ की मांग कर रहे हैं।
मानसा के तीनों डीएसपी बदले
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर जारी संघर्ष के बीच पंजाब सरकार ने मानसा जिले की तीनों सब-डिवीजनों के डीएसपी बदल दिए हैं।
मानसा के डीएसपी हरजिंदर सिंह गिल पहले ही निलंबित किए जा चुके हैं। उनकी जगह डीएसपी (डी) पुष्पिंदर सिंह गिल को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया था। अब तीन एसपी स्तर के अधिकारी भी अस्थायी तौर पर मानसा में तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
स्पेशल डीजीपी (एच) की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, फतेहगढ़ साहिब में डीएसपी कमांड सेंटर रहे गुरप्रताप सिंह को मानसा, बठिंडा ग्रामीण के डीएसपी हरविंदर सिंह सरां को सरदूलगढ़ और बठिंडा स्पेशल ब्रांच के डीएसपी सरबजीत सिंह बराड़ को बुढलाडा का डीएसपी नियुक्त किया गया है।
बुढलाडा के डीएसपी सिकंदर सिंह का तबादला संगरूर की लड्डा कोठी में किया गया है।