फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Jakhar took tractor march Bhakiyu Rajewal farmers returned Nurmahal round trip Ludhiana

भाकियू(राजेवाल) ने जालंधर ने निकाला ट्रैक्टर मार्च, लुधियाना में तीन घंटे चक्कर लगाने के बाद नूरमहल लौटे किसान

Mon, 15 Feb 2021 06:20 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 06:20 PM IST
विज्ञापन
Jakhar took tractor march Bhakiyu Rajewal farmers returned Nurmahal round trip Ludhiana
लुधियाना। कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। सोमवार को भारतीय किसान यूनियन राजेवाल ने ट्रैक्टर मार्च निकालकर रोष जताया। मार्च जालंधर के नूरमहल से शुरू हुआ था। महानगर की सड़कों पर मार्च निकालते हुए किसान दोबारा नूरमहल रवाना हो गए।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन राजेवाल की ओर से सोमवार को नूरमहल से ट्रैक्टर मार्च निकाला जाना था जो 12 बजे महानगर पहुंचना था। तीन घंटे लुधियाना में घूमने के बाद इसे नूरमहल लौटना था। रास्ते में किसान समर्थक ट्रैक्टर परेड का हिस्सा बन रहे थे। ट्रैक्टर परेड में हिस्सा लेने पहुंचे बलवंत सिंह ने बताया कि किसानों के हक में यह ट्रैक्टर मार्च नूरमहल से चला है जो लुधियाना के लाडोवाल से होते हुए जालंधर बाईपास, बस्ती जोधेवाल चौक, समराला चौक, ओसवाल अस्पताल चौक, शेरपुर चौक से घूमकर ढोलेवाल और जगरांव पुल पर पहुंचा। जगरांव पुल से होते हुए ट्रैक्टर मार्च दोबारा जालंधर बाईपास और लाडोवाल होते हुए नूरमहल रवाना हो गया। इसमें नौजवानों के साथ बुजुर्ग किसान भी शामिल थे।
विज्ञापन

नूरमहल के किसान सतवंत सिंह और हरनाम सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार को जगाने के लिए ये ट्रैक्टर मार्च निकाला गया। केंद्र सरकार छह महीने से किसानों की बात नहीं सुन रही है। आंदोलन को खराब करने की कोशिशें की जा रही हैं लेकिन आंदोलन और तेज होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को बिल तो वापस लेने ही होंगे चाहे जो हो जाए। किसान आंदोलन खत्म करने के बजाय और तेज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed