{"_id":"c66085ffea8dd8916b473021c7549dff","slug":"jails","type":"story","status":"publish","title_hn":"रस्साकशी में लुधियाना ने पटियाला को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रस्साकशी में लुधियाना ने पटियाला को हराया
अमर उजाला,लुधियाना।
Updated Mon, 02 Dec 2013 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के सेंट्रल जेल में सोमवार को पंजाब सुधार घर खेल प्रतियोगिता का आगाज हुआ।
यह प्रतियोगिता छह दिसंबर तक चलेगी। इसमें पंजाब की तमाम जेलों में बंद करीब 120 कै दी खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन पंजाब के एडिशनल डायरेक्टर जरनल ऑफ पुलिस (जेल) राजपाल मीणा ने किया। इसमें मुख्य मेहमान सूबे के जेल मंत्री सरवण सिह फिल्लौर थे।
पहले दिन के रस्साकशी मुकाबलों में लुधियाना जोन ने पटियाला को 2-0 से हराकर जीत हासिल की। जबकि कबड्डी प्रतियोगिता में बठिंडा ने पटियाला को 37-18 अंक के अंतर से हरा कर मैच जीता।
इसके उद्घाटन समारोह में शानदार मार्च पास का आयोजन किया गया। समारोह में मीणा ने कहा कि पंजाब की कई जेलों में नशा छुड़ाओ केंद्र बनाए गए हैं, ताकि कैदियों में नशे की लत छुड़ाई जा सके। उन्होंने कहा कि इन केंद्रों के जरिए अब तक जेलों में बंद सात हजार कैदी नशा छोड़ चुके हैं। नशा छोड़ने में खेलों का भी अहम योगदान है।
विज्ञापन
मीणा ने कहा कि कैदियों के लिए अब हर साल इन खेलों का आयोजन किया जाएगा, ताकि खेलों में हिस्सा लेकर कैदियों की सेहत में सुधार हो सके। इन प्रतियोगिताओं से कैदियों की मानसिक प्रवृति में बदलाव देखने को मिल रहा है। इसके बाद विजेता खिलाड़ी राज्य स्तरीय खेलों में हिस्सा लेंगे।
इन खेलों में एथलेटिक्स, रस्साकशी, लंबी छलांग, कबड्डी और वालीबाल प्रतियोगिताएं शामिल है। इस मौके पर आईजी जगजीत सिंह, जेल सुपरिंटेंडेंट एसपी खन्ना समेत कई अधिकारी मौजूद थे।